लाइव न्यूज़ :

रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद: योगी आदित्यनाथ ने कहा- पता था कि मध्यस्थता प्रयास विफल होगा, महाभारत से पहले भी कोशिश हुई थी

By भाषा | Updated: August 4, 2019 05:05 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें मालूम था कि यह प्रयास विफल होगा। उन्होंने यहां संत-महात्माओं की सभा में कहा, ‘‘ हमें मालूम था कि इस मध्यस्थता से कुछ निकलने नहीं जा रहा है। लेकिन यह अच्छा है। यदि प्रयास होते हैं तो अच्छी बात है।’’

Open in App

उच्चतम न्यायालय के शुक्रवार को यह कहे जाने के एक दिन बाद कि मध्यस्थता पैनल रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का हल नहीं निकाल सका, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें मालूम था कि यह प्रयास विफल होगा। उन्होंने यहां संत-महात्माओं की सभा में कहा, ‘‘ हमें मालूम था कि इस मध्यस्थता से कुछ निकलने नहीं जा रहा है। लेकिन यह अच्छा है। यदि प्रयास होते हैं तो अच्छी बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ महाभारत से भी पहले भी मध्यस्थता (की कोशिश) हुई थी। लेकिन वह कोशिश विफल रही थी।’’

मुख्यमंत्री परमहंस रामचंद्र दास की 16 वीं पुण्यतिथि के मौके पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। परमहंस रामचंद्र दास अयोध्या में विवादित स्थान पर राममंदिर के निर्माण के प्रबल पैरोकार थे। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि वह रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर फैसला करने के लिए छह अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगा क्योंकि मध्यस्थता से हल तक पहुंचने की कोशिश विफल हो गयी।

शीर्ष अदालत ने मार्च में अपने एक पूर्व न्यायाधीश -- न्यायमूर्ति एफ एम आई खलीफुल्ला की अगुवाई में तीन सदस्यीय समिति बनायी थी। रोजना सुनवाई करने के शीर्ष अदालत के निर्णय पर आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का अभियान जनांदोलन था और उन्होंने इस संबंध में परमहंस रामचंद्र दास की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस कलयुग में अयोध्या का विकास कर रहे हैं जबकि अयोध्या त्रेत्रायुग में था। ’’ मुख्यमंत्री ने शहर में 130 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया और कहा कि उन्होंने अयोध्या के विकास और उसकी पर्यटन संभावनाओं पर संतों एवं अधिकारियों से बातचीत की है। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याअयोध्या विवादयोगी आदित्यनाथसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत