लाइव न्यूज़ :

रामदास अठावले ने बिहार में सत्ता परिवर्तन की वकालत की, कहा- महाराष्ट्र जैसा यहां भी होना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2023 15:38 IST

अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र हैं। तभी पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के सिर्फ 42 विधायक जीते तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र में परिवर्तन हुआ है, उस तरह बिहार में भी परिवर्तन होना चाहिएअठावले ने कहा कि वे पहले भी हमारे साथ रहे हैं और कभी भी हमारे साथ आ सकते हैंबोले- नीतीश पहले भी इधर से उधर और उधर से इधर आते जाते रहे हैं

पटना: केंद्रीय न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार हमारे यानि एनडीए के मित्र हैं, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के भी मित्र हैं। उन्हें हमारे साथ चले आना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र में परिवर्तन हुआ है। उस तरह बिहार में भी परिवर्तन होना चाहिए। अठावले ने कहा कि वे पहले भी हमारे साथ रहे हैं और कभी भी हमारे साथ आ सकते हैं। नीतीश पहले भी इधर से उधर और उधर से इधर आते जाते रहे हैं।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने पटना पहुंचकर अपने विभाग के योजनाओं की पिछड़ा और दलित वर्ग के अधिकारियों के साथ बैठकर समीक्षा की। इसी क्रम में पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्य को आसानी से देखा जा सकता है। 

अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र हैं। तभी पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के सिर्फ 42 विधायक जीते तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। विपक्षी गठबंधन में अब कोई उनकी बात सुन नहीं रहा है। इसलिए हमें लगता है कि उन्हें  मुंबई की बैठक में शामिल नहीं होना चाहिये। 

विपक्षी गठबंधन ’इंडिया’ को लेकर पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए अठावले ने कहा कि इसका नाम ‘इंट्रोडक्शन नेगेटिव डेड आइडिया एलाइंस’ है। यह एक आउट डेटेड एलाइंस है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब ‘इंडिया इज इंदिरा और इंदिरा इज इंडिया’ कहा जाता था। एक बार फिर से वही कुछ करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया नाम रखवाया है। 

अठावले ने कहा कि देश में लम्बे समय तक कांग्रेस का शासन रहा। इस दौरान जितना काम होना चाहिए थे वह नहीं हुआ। अब 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में विकास के कई बेहतरीनअ काम हो रहे हैं। वहीं पीएम मोदी द्वारा छोटे-छोटे सभी दलों को साथ में लेकर के और एनडीए के साथ देश को आगे बढ़ने का काम हो रहा है। मोदी सरकार का गैर भाजपा शासित राज्यों में काम नहीं करने वहां उचित आवंटन नहीं देने के विपक्ष के आरोपों को अठावले ने बेबुनियाद कहा। 

उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में गैर एनडीए सरकार है, इस कारण केंद्र सरकार पर गैर भाजपा शासित राज्यों को फायदा नहीं पहुंचाने की बातें बेबुनियाद हैं। हमारी सरकार तमाम राज्यों के लिए काम करती है। चाहे वह बिहार हो या कोई भी अन्य राज्य।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों के साथ हत्या की घटनाएं बढ़ी है। बिहार में अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक हमले हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बारे में सोचना चाहिए। दलितों के लिए और योजनाएं बनाने की जरूरत है। बिहार में इंटरकास्ट मैरेज बहुत कम है। इंटरकास्ट मैरेज पर बिहार सरकार एक लाख रुपए देती है। वहीं केंद्र सरकार इंटर कास्ट मैरेज वालो को 2.5 लाख रुपये देती है। 

केंद्रीय मंत्री ने लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की। रामदास आठवले ने रोहिणी कमिटी की रिपोर्ट को लेकर कहा कि देश में जाति के आधार पर जनगणना होनी चाहिए। पिछड़े के साथ सामान्य जातियों की भी जनगणना होगी चाहिए। रोहिणी कमिटी की रिपोर्ट जारी होना बाकी है। पिछड़े वर्ग को तीन भागों में बांटकर आरक्षण तय किया जाना चाहिए।

टॅग्स :Ramdas Athawaleबिहारनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos