लाइव न्यूज़ :

यहां दिवाली पर उर्दू में होता है रामायण का पाठ, सुनने के लिए देश-विदेश से आते हैं सैलानी

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 23, 2019 06:21 IST

बीकानेर में रामायण का उर्दू में वाचन ‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना‘ का संदेश देता प्रतीत होता है। पर्यटन लेखक संघ और महफिले अदब पिछले कई सालों से निरंतर इसका आयोजन करता आ रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देआज तक सभी ने हिन्दी या संस्कृत में रामायण पढ़ी अथवा सुनी होगी, लेकिन जब कोई उर्दू में रामायण वाचन की बात करे तो अपने आप में कुछ अलग ही एहसास होता है। राजस्थान के बीकानेर जिले में दीवाली के मौके पर प्रतिवर्ष कुछ ऐसे ही अलग अंदाज में उर्दू में रामायण का वाचन होता है जिसे सुनकर हर कोई अभिभूत हो जाता है।

आज तक सभी ने हिन्दी या संस्कृत में रामायण पढ़ी अथवा सुनी होगी, लेकिन जब कोई उर्दू में रामायण वाचन की बात करे तो अपने आप में कुछ अलग ही एहसास होता है। राजस्थान के बीकानेर जिले में दीवाली के मौके पर प्रतिवर्ष कुछ ऐसे ही अलग अंदाज में उर्दू में रामायण का वाचन होता है जिसे सुनकर हर कोई अभिभूत हो जाता है। इसे सुनने के लिए देशभर से ही नहीं अपितु विदेशों से भी सैलानी आते हैं।

बीकानेर में रामायण का उर्दू में वाचन ‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना‘ का संदेश देता प्रतीत होता है। पर्यटन लेखक संघ और महफिले अदब पिछले कई सालों से निरंतर इसका आयोजन करता आ रहा है। 

यहां वाचन की जाने वाली उर्दू रामायण को लखनऊ के मौलवी बादशाह राना लखनवी ने बीकानेर में ही 1936 में लिखा था, जिसे स्वर्णपदक से नवाजा गया था और उर्दू में लिखी छंद की बेहतरीन रामायण माना जाता है। इसकी विशेषता यह है कि यह मात्र नौ पृष्ठों की है और छह छह लाइनों के छंदों में पूरी रामायण समाई हुई है जिसका महज आधे घंटे में पूरा पाठ किया जा सकता है।

आयोजन से जुड़े हाजी फरमान अली कहते है कि राम हिन्दू मुस्लिम के न होकर सम्पूर्ण मानव जाति के हैं। उन्होंने बताया कि मौलवी राणा द्वारा लिखी इस उर्दू रामायण की मूल प्रति तो उपलब्ध नहीं है लेकिन इससे हमारी आने वाली पीढ़ी भगवान राम के जीवन के बारे में जान सकती है। बहरहाल, गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश देने वाली उर्दू रामायण का वाचन सुनकर और भगवान राम को लेकर हो रही राजनीति को देखकर किसी शायर का शेर बरबस ही याद आ जाता है कि ‘कब मंदिर से मस्जिद लड़ती है कब गीता से कुरान। लोग रोटियां सेकते लेकर इनका नाम। 

टॅग्स :दिवालीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप