पद्मश्री से सम्मानित रमाकांत गुंदेचा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By रामदीप मिश्रा | Published: November 8, 2019 08:41 PM2019-11-08T20:41:28+5:302019-11-08T20:52:26+5:30

रमाकांत गुंदेचा शुक्रवार को ट्रेन से पुणे जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

ramakant gundecha passed away from heart attack in bhopal | पद्मश्री से सम्मानित रमाकांत गुंदेचा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

File Photo

Highlightsमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार (08 नवंबर) को ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पद्मश्री से सम्मानित ध्रुपद गायक थे।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार (08 नवंबर) को ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पद्मश्री से सम्मानित ध्रुपद गायक थे। उन्होंने अपनी गायकी से दुनियाभर में मिसाल कायम की है। 

खबरों के अनुसार, रमाकांत शुक्रवार को ट्रेन से पुणे जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेवले पुलिस उन्हें प्रथम उपचार के लिए अस्पताल ले गई। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

उनके निधन से एक बड़ी क्षति हुई है। बता दें कि साल 2012 में उमाकांत गुंदेचा और रमाकांत गुंदेचा को ध्रुपद गायन के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उमाकांत गुंदेचा उनके भाई हैं। इन गुंदेचा बंधुओं ने अपनी गायकी से एक अलग छाप छोड़ी। इन्होंने ध्रुपद गायन से डागर घराने की परंपरा को आगे बढ़ाया।  

Web Title: ramakant gundecha passed away from heart attack in bhopal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे