लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर ट्रस्ट ने खोला नया बैंक खाता, 27 साल पुराने खाते का होगा इसमें विलय: ट्रस्ट सदस्य

By भाषा | Updated: March 6, 2020 06:10 IST

ट्रस्ट सदस्यों और खाते के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक अनिल मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट के गठन के ठीक एक महीने बाद आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से नया बैंक खाता औपचारिक रूप से खोला गया।

Open in App
ठळक मुद्देनवगठित राम मंदिर ट्रस्ट ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में नया खाता खोला जिसमें 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद खोले गए पुराने खाते का भी विलय किया जाएगा। ट्रस्ट सदस्यों और खाते के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक अनिल मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट के गठन के ठीक एक महीने बाद आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से नया बैंक खाता औपचारिक रूप से खोला गया।

नवगठित राम मंदिर ट्रस्ट ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में नया खाता खोला जिसमें 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद खोले गए पुराने खाते का भी विलय किया जाएगा।

ट्रस्ट सदस्यों और खाते के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक अनिल मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट के गठन के ठीक एक महीने बाद आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से नया बैंक खाता औपचारिक रूप से खोला गया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि खाते को संचालित करने वाले अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं में गोविन्द गिरि महाराज और चंपत राय शामिल हैं।

राम जन्मभूमि पर रखे दानपात्र में जमा होने वाली राशि की हर 15 दिन में कोषागार अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी और एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गिनती की जाती है और एक स्वर्णकार इस गिनती प्रक्रिया की निगरानी करता है।

उन्होंने कहा कि धन बाद में ट्रस्ट के नए खाते में जमा किया जाएगा। दान में मिलने वाले सोने का मूल्यांकन किया जाता है और इसे कोषागार के लॉकर में भेज दिया जाता है, जबकि धन को भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा किया जाता है।

मिश्रा ने बताया कि फरवरी 1993 में उच्चतम न्यायालय द्वारा रिसीवर बनाए गए तत्कालीन आयुक्त द्वारा खोले गए पुराने खाते का विलय भी नए खाते में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 27 साल पुराने खाते में जमा 10 करोड़ रुपये की राशि आयकर छूट के लिए आवश्यक अनुमति के बाद नए खाते में अंतरित कर दी जाएगी। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया