लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अभूतपूर्व और भावुक क्षण, प्रधानमंत्री मोदी बोले-बड़े सौभाग्य की बात, सेना हेलीकॉप्टरों ने की मंदिर पर पुष्प वर्षा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 22, 2024 13:12 IST

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र भी लेकर आए। गर्भगृह में मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्रतिमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रतिमा का अनावरण किया गया।

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर कहा कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एक अभूतपूर्व और भावुक क्षण है। इस दिव्य समारोह का हिस्सा बनना बड़े सौभाग्य की बात है। सेना के हेलीकॉप्टरों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच अयोध्या में राम मंदिर पर पुष्प वर्षा की। 

अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इससे संबंधित अनुष्ठान में भाग लिया। सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया।

प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र भी लेकर आए। गर्भगृह में मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए ‘संकल्प’ लिया । अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्यान्ह में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने मंदिर परिसर पर पुष्प वर्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम।’’ मोदी समारोह के बाद एक सभा को भी संबोधित करेंगे। उनका कुबेर टीला भी जाने का कार्यक्रम है। वह राम मंदिर के निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों से भी बातचीत करेंगे।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमिनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'