लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Ayodhya: तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रसारण पर लगाया 'प्रतिबंध', भाजपा पहुंची सुप्रीम कोर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 22, 2024 11:01 IST

तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने कथिततौर पर राज्य में राम मंदिर समारोह के लाइव प्रसारण पर लगाई रोक, भाजपा इसके विरोध में पहुंची सुप्रीम कोर्ट।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके सरकार ने कथिततौर पर राज्य में राम मंदिर समारोह के लाइव प्रसारण पर लगाई रोकस्टालिन सरकार के इस आदेश के खिलाफ भाजपा पहुंची सुप्रीम कोर्टभाजपा की ओर से कहा गया है कि ऐसे आदेश से संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला की 'प्राण-प्रतिष्ठा' (प्रतिष्ठा समारोह) के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने वाले द्रमुक के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के कथित आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा द्वारा दायर याचिका पर शीर्ष अदालत में आज सुबह 10:30 बजे सुनवाई हो रही है। तमिलनाडु भाजपा के सचिव विनोज पी सेल्वम का प्रतिनिधित्व करते हुए वकील जी बालाजी ने यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है।

बताया जा रहा है कि याचिका में भाजपा की ओर से कहा गया है, "यह शीर्ष अदालत के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जाता है कि द्रमुक राजनीतिक दल द्वारा संचालित तमिलनाडु की राज्य सरकार ने राज्य के सभी मंदिरों में अयोध्या में भगवान राम की 'प्राण प्रतिष्ठा' के शुभ अवसर के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है।"

याचिका में यह भी कहा गा है कि स्टालिन सरकार ने इस शुभ अवसर पर सभी प्रकार की पूजा, अर्चना और अन्नदानम (गरीब भोजन) भजन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के माध्यम से ऐसा मनमाना कार्य किया जा रहा है, जो प्रयोग संविधान के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

मालूम हो कि बीते रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया कि तमिलनाडु से ऐसी कई रिपोर्टें मिल रही हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सोमवार को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

टॅग्स :राम मंदिरTamil Naduएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए