लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Ayodhya: "ऐसा लग रहा है श्रीराम का वनवास आज खत्म हो गया, कलयुग पर त्रेता की छाया पड़ रही है", जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 22, 2024 12:08 IST

राम मंदिर समारोह को लेकर रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि आज कलयुग पर त्रेता युग की छाया पड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि भगवान राम 'वनवास' से अयोध्या लौट रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देरामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि आज कलयुग पर त्रेता युग की छाया पड़ रही हैउन्होंने कहा कि अयोध्या में आज ऐसा लग रहा है मानो श्रीराम 'वनवास' से वापस लौट रहे हैंवहीं रामदेव ने कहा कि आज लग रहा है कि भारत में राम राज्य की एक नई शुरुआत हो रही है

अयोध्याअयोध्या के राम मंदिर में रामलला के शुभ प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भारत एवं विश्व में रहने वाले सभी 'सनातनियों' को शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन पावन है, लोग भगवान राम के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रामभद्राचार्य महाराज ने कहा, "मैं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सनातन धर्म के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं चाहता हूं कि हर कोई भगवान राम की विशेषताओं को अपने जीवन और व्यवहार में अपनाए। आज कलयुग पर त्रेता युग की छाया पड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि भगवान राम 'वनवास' से अयोध्या लौट रहे हैं।"

जगद्गुरु ने राम मंदिर के भव्य समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने वालों के बारे में कहा, "मैं उन लोगों पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। ऐसे लोगों के लिए केवल 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' ही कहा जा सकता है।"

रामभद्रातार्य के अलावा योग गुरु रामदेव ने मंदिर समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देश में राम राज्य की एक नई शुरुआत है।

उन्होंने कहा, "हम यहां तब आए जब रामलला टेंट में थे। आज उनका भव्य मंदिर बन रहा है। आज सनातन का एक नया इतिहास रचा जा रहा है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ देश में 'राम राज्य' की एक नई शुरुआत हो रही है।"

मालूम हो कि मंदिर समारोह में में अतिथियों का पहुंचना जारी है और उत्तर प्रदेश प्रशासन ने इस मेगा इंवेट के लिए खास सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये हैं। पीएम मोदी के पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इनके अलावा समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति देखी जाएगी।

मंदिर अधिकारियों के अनुसार, सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में फूलों की वर्षा करेंगे और प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर राम जन्मभूमि मंदिर में आरती के समय 30 कलाकार मंदिर परिसर में विभिन्न भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाएंगे। ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के सभी प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समारोह में विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इस विशिष्ट सभा को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमिनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम