राम माधव का आरोप, CAA पर झूठ और अफवाहें फैला रहा है विपक्ष

By भाषा | Published: January 14, 2020 10:59 PM2020-01-14T22:59:05+5:302020-01-15T05:41:27+5:30

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए माधव ने कहा, "पुलवामा आतंकवादी हमले के मामले में विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश कर रहे हैं।" डीएसपी दविंदर सिंह के बारे में कांग्रेस के ट्वीट के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, "कांग्रेस एक पुलिसकर्मी की गलतियों के लिए पूरे सुरक्षा बलों को दोषी ठहराने की कोशिश कर रही है।

Ram Madhav accuses, opposition is spreading lies and rumors on CAA | राम माधव का आरोप, CAA पर झूठ और अफवाहें फैला रहा है विपक्ष

भाजपा नेता ने जोर दिया कि पूरा देश प्रधानमंत्री और उनकी नीतियों के समर्थन में है।     

Highlightsभाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया उन्होंने कहा 'वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर "झूठ और अफवाह" फैला रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर "झूठ और अफवाह" फैला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भारत में आतंकवादी गतिविधियों के लिए "पाकिस्तान की मदद करने" की कोशिश कर रही है।    

 भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक रूप से सामना करने में विफल रहने के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी सीएए पर झूठ का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह सीएए का विरोध करने के नाम पर देश में अशांति और हिंसा भड़काने के लिए झूठ फैलाने, दुष्प्रचार करने और लोगों को गुमराह करने की विपक्षी दलों की साजिश है।"  भाजपा नेता ने जोर दिया कि पूरा देश प्रधानमंत्री और उनकी नीतियों के समर्थन में है।     

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए माधव ने कहा, "पुलवामा आतंकवादी हमले के मामले में विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश कर रहे हैं।" डीएसपी दविंदर सिंह के बारे में कांग्रेस के ट्वीट के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, "कांग्रेस एक पुलिसकर्मी की गलतियों के लिए पूरे सुरक्षा बलों को दोषी ठहराने की कोशिश कर रही है। सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।" माधव ने विपक्षी दलों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया।     

सीएए के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि बहुत से लोग नागरिकता कानून का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। 

Web Title: Ram Madhav accuses, opposition is spreading lies and rumors on CAA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे