लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में वोट के लिए मारे गये जवान, सरकार बदलेगी तो जांच में बड़े-बड़े लोग फंसेंगे: राम गोपाल यादव

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2019 15:14 IST

राम गोपाल यादव के इस बयान पर आने वाले दिनों में विवाद बढ़ हो सकता है। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव के बयान पर हो सकता है विवादराम गोपाल यादव ने कहा- 'वोट के लिए मार डाले गये जवान'पुलवामा अटैक पर राम गोपाल ने कहा- 'जांच होगी तो बड़े-बड़े लोग फंसेंगे'

पुलवामा में फरवरी में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमलो के लेकर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल ने ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो सकता है। राम गोपाल यादव ने कहा है कि पुलवामा में वोट के लिए जवानों को मार दिया गया और लोकसभा चुनाव के बाद अगर सरकार बदली तो जांच में बड़े-बड़े लोग फंसेंगे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस बयान को बीजेपी उछाल सकती है। इससे पहले एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों की संख्या के सवाल को बीजेपी मुद्दा बना चुकी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रामगोपाल यादव ने कहा, 'अर्धसैनिक बल सरकार से दुखी हैं। जवान मार दिये गये वोट के लिए, जम्मू-श्रीनगर के बीच में चेकिंग नहीं थी। जवानों को साधारण बसों से भेज दिया गया। ये साजिश थी। अभी नहीं कहना चाहता, जब सरकार बदलेगी, इसकी जांच होगी, तब बड़े-बड़े लोग फंसेंगे।' 

इससे पहले इसी महीने के पहले हफ्ते में कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद का ऐसा ही एक बयान आया था जिसमें उन्होंने पुलवामा हमले को पीएम नरेंद्र मोदी और इमरान के बीच का 'मैच-फिक्सिंग' करार दिया था। इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी और कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों पर जवानों की शहादत पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

यही नहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले को 'दुर्घटना' बताने को भी बेजेपी ने आड़े हाथों लिया था। दिग्विजय के ट्वीट पर कांग्रेस को काफी हमले झेलने पड़े थे। खासतौर पर सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के बयान के चलते पार्टी को तीखी आलोचना हुई थी। 

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ उग्र माहौल बना था। इस हमले के 12 दिन बाद भारत ने भी पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासमाजवादी पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां