लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी को यह पाकिस्तानी मूल की बहन 20 साल से बांध रही राखी, इस बार भी सजाई भाई की कलाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 14:12 IST

कमर मोहसिन शेख ने एएनआई से कहा, ''मुझे हर वर्ष बड़े भाई को राखी बांधने का अवसर मिलता है, मैं खुश हूं। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं कि अगले पांच वर्ष बढ़िया से गुजरें जैसा कि पूरे विश्व देख रहा है कि उनके द्वारा सकारात्मक लिए गए हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की पाकिस्तानी मूल की बहन ने बांधी उन्हें राखीदो दशकों से भी ज्यादा समय से कमर मोहसिन शेख पीएम मोदी को बांध रहीं राखीइस बार राखी के साथ कमर ने पीएम मोदी को पति द्वारा बनाई पेंटिंग भी भेंट की

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मुंह बोली बहन कमर मोहसिन शेख ने राखी बांधी। कमर मोहसिन शेख पाकिस्तानी मूल की हैं। उनके पति भारतीय है और पेशे से चित्रकार है, इसलिए शादी के बाद गुजरात में बस गई थीं। वह करीब दो दशकों से नरेंद्र मोदी को राखी बांधती आ रही हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पीएम को राखी बांधी। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, कमर मोहसिन शेख ने अपने भाई नरेंद्र मोदी को राखी बांधने के साथ ही पति द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग भी भेंट की। गोल्डन फ्रेम में मढ़ी इस पेंटिंग में सौरमंडल के बैंकग्राउड वाले चित्र पर अभिवादन मुद्रा में पीएम मोदी की भी तस्वीर दिखाई दे रही है। तस्वीर में चांद पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उकेरा गया है। 

कमर मोहसिन शेख ने एएनआई से कहा, ''मुझे हर वर्ष बड़े भाई को राखी बांधने का अवसर मिलता है, मैं खुश हूं। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं कि अगले पांच वर्ष बढ़िया से गुजरें जैसा कि पूरे विश्व देख रहा है कि उनके द्वारा सकारात्मक लिए गए हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करती हूं।

बता दें कि पीएम मोदी से शेख की मुलाकात उस वक्त हुई थी जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता हुआ करते थे। उनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। वह अपने चित्रकार पति के साथ किसी काम के सिलसिले में दिल्ली आई थीं। 

कमर पहले भी मीडिया से पीएम मोदी से अपने भावनात्मक रिश्ते के बारे में बता चुकी हैं। उन्होंने कहा था, ''यह 'रक्षा बंधन' का शुभ दिन था और जब मैंने उन्हें राखी बांधी और उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया था।'' नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए, उसके बाद भी कमर ने परंपरा को जीवित रखा और हर वर्ष इस अवसर पर पीएम की कलाई रक्षा सूत्र से सजाना नहीं भूलती हैं।

टॅग्स :रक्षाबन्धननरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों