लाइव न्यूज़ :

राकेश तिवारी को रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार से किया गया सम्मानित

By भाषा | Updated: September 13, 2019 15:13 IST

राकेश तिवारी की कहानियां लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। उनकी एक कहानी पर फिल्म बन चुकी है जबकि एक अन्य की नाट्य प्रस्तुति भी हो चुकी है। अब तक उनके दो कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं तथा तीसरा संग्रह ’चिट्टी जनानियां’ प्रकाशित होने वाला है।

Open in App

लेखक राकेश तिवारी को हिन्दी की साहित्यिक पत्रिका ‘परिकथा’ में प्रकाशित कहानी ‘मंगत की खोपड़ी में स्वप्न का विकास’ के लिए रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तिवारी की कहानी के संदर्भ में प्रसिद्ध कथाकार महेश कटारे का कहना है कि यह कहानी परिवेश और तनाव की उस भाषा में विन्यस्त है जिसमें समयबोध कथा कौशल के साथ आ जुड़ा है इसलिए यह यथार्थ की उत्तप्त अनुभूति पर ही खत्म नहीं हो जाती बल्कि कुछ करने के लिए उकसाती भी है।

राकेश तिवारी की कहानियां लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। उनकी एक कहानी पर फिल्म बन चुकी है जबकि एक अन्य की नाट्य प्रस्तुति भी हो चुकी है। अब तक उनके दो कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं तथा तीसरा संग्रह ’चिट्टी जनानियां’ प्रकाशित होने वाला है।

उत्तराखंड के गरम पानी में जन्मे राकेश तिवारी जनसत्ता से सेवामुक्त होकर अब स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। पुरस्कार समिति के संयोजक के अनुसार पुरस्कार समारोह दिसंबर में दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। 

टॅग्स :कला एवं संस्कृति
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

भारतJammu-Kashmir: कश्मीर में अब तक का सबसे लंबा हस्तलिखित हदीस

विश्वकला में बैंक्सी का लोक सरोकार और कैटेलान का केला

भारतनाट्यशास्त्र के बहाने कलाओं की अंतर्दृष्टि की वैश्विक स्वीकार्यता

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम