लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती के रिसेप्शन में पहुंचे निलंबित सांसद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी भी हुए शामिल

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2021 07:58 IST

राज्य सभा के शीतकालीन सत्र से निलंबित 12 सांसदों में से 10 सोमवार शाम उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती के रिसेप्शन में पहुंचे। यह दृश्य देख कई लोग हैरान रह गए।

Open in App

नई दिल्ली: राज्य सभा के शीतकालीन सत्र से निलंबित 12 सांसदों को लेकर संसद में पिछले कई दिनों से हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष लगातार सरकार पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगा रही है। इन सबके बीच सोमवार को एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। 

दरअसल, सोमवार को उस समय निलंबित सांसदों सभी को चौंका दिया जब वे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती के शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार 12 में से 10 निलंबित सांसद रिसेप्शन में पहुंचे थे। इन्होंने यहां एक साथ फोटो भी खिंचवाई। 

राज्य सभा के चेयरमैन और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की ओर से रिसेप्शन पार्टी नई दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास में आयोजित की गई थी। इस रिसेप्शन में राष्ट्रपकति रामनाथ कोविंद, चीफ जस्टिस एनवी रमन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस रिसेप्शन में पहुंचे थे।

राज्य सभा के शीतकालीन सत्र से निलंबित सदस्य

बता दें कि मौजूदा पूरे सत्र के लिए राज्य सभा से न‍िलंबित सांसदों में शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई, सीपीएम के एलाराम करीम, सीपीआई के बिनय विश्वम और तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन, शांता छेत्री शामिल हैं। अमर्यादित व्‍यवहार के कारण इनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

साथ ही कांग्रेस के छह सांसदों को भी इसी आधार पर निलंबित किया गया है। इनमें फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन और अखिलेश प्रसाद सिंह के नाम शामिल हैं।

विपक्ष लगातार इनके निलंबन वापस लेने की मांग कर रहा है। वहीं, निलंबित सांसद रोज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के नीचे धरना दे रहे हैं। ऐसे में संसद में रोज सरकार और विपक्ष के बीच खींचतान नजर आ रही है।

केंद्र सरकार ने रविवार को विपक्षी दलों को अन्य मुद्दों सहित 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन पर चर्चा का निमंत्रण दिया था। हालांकि, विपक्षी दलों ने इस निमंत्रण को खारिज कर दिया था।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रVenkaiah Naiduराज्य सभानरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?