लाइव न्यूज़ :

राज्यसभाः 31 मार्च को 72 सदस्यों को दी जाएगी विदाई, पीयूष गोयल, सुब्रमण्यम स्वामी और खड़गे शामिल, कुछ सांसद नहीं दिखेंगे संसद में!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2022 20:05 IST

सभापति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को सदन में घोषणा की कि बृहस्पतिवार को सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा लिया जाएगा ताकि विभिन्न दलों के नेता और सदस्य इस अवसर पर बोल सकें।

Open in App
ठळक मुद्देडीएमके नेता टी शिवा तमिल संगीत पेश कर सकते हैं। बीजेपी सांसद रूपा गांगुली हिन्दी गीत प्रस्तुत करेंगी।सतीश चंद्र मिश्रा, संजय राउत, प्रफुल्ल पटेल और के. जे. अल्फोंस शामिल हैं।

नई दिल्लीः राज्यसभा सेवानिवृत्त हो रहे अपने 72 सदस्यों को बृहस्पतिवार को विदाई देगी। सभापति एम. वेंकैया नायडू तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर सदस्यों को विदाई देंगे। इसके साथ ही सदन के नेता पीयूष गोयल और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इन 72 सदस्यों को विदाई देंगे।

सभापति एम. वेंकैया नायडू रात्रिभोज देंगे। टीएमसी नेता शातुन सेन गिटार बजाएंगे। टीएमसी के ही डोला सेन रविंद्र संगीत पेश करेंगी। डीएमके नेता टी शिवा तमिल संगीत पेश कर सकते हैं। बीजेपी सांसद रूपा गांगुली हिन्दी गीत प्रस्तुत करेंगी।

इन सदस्यों में सात मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। नायडू ने बुधवार को सदन में घोषणा की कि बृहस्पतिवार को सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा लिया जाएगा ताकि विभिन्न दलों के नेता और सदस्य इस अवसर पर बोल सकें। अप्रैल में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों में सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा, ए. के. एंटनी, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, एम. सी. मैरी कॉम और स्वप्न दासगुप्ता शामिल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, एम. जे अकबर, जयराम रमेश, विवेक तन्खा, वी. विजयसाई रेड्डी का कार्यकाल जून में समाप्त होगा। जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, पी. चिदंबरम, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल, सतीश चंद्र मिश्रा, संजय राउत, प्रफुल्ल पटेल और के. जे. अल्फोंस शामिल हैं।

कुछ केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं को फिर से नामित किया जाएगा, वहीं कांग्रेस के कुछ सदस्यों को पुन: नामित किए जाने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इनमें से कई सदस्य जी-23 में शामिल हैं जो पार्टी नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं। 

टॅग्स :संसदराज्य सभाराज्यसभा चुनावएम. वेकैंया नायडूउत्तर प्रदेशकपिल सिब्बलमल्लिकार्जुन खड़गेपीयूष गोयलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया