लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जीती 8 तो कांग्रेस का 4 सीटों पर कब्जा, जानें 10 खास बातें

By सुमित राय | Updated: June 20, 2020 08:45 IST

राज्यसभा की 19 सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 8 और कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की सभी 4 सीटों पर कब्जा जमाया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 4 सीटों पर कब्जा किया।गुजरात में भाजपा के अभय भारद्वाज, रामिलाबेन बारा और नरहरि अमीन और कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल ने जीत दर्ज की।मध्यप्रदेश में बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी , जबकि कांग्रेस से दिग्विजय सिंह ने जीत दर्ज की।

नई दिल्ली। राज्यसभा के लिए शुक्रवार को आठ राज्यों की 19 सीटों के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 4 सीटों पर कब्जा किया। भाजपा ने गुजरात में तीन, मध्य प्रदेश में दो और राजस्थान, झारखंड व मणिपुर में एक-एक सीट पर कब्जा जमाया, वहीं कांग्रेस ने राजस्थान में दो सीटें और मध्य प्रदेशगुजरात में एक-एक सीटों पर जीत दर्ज की।

1. गुजरात में भाजपा के अभय भारद्वाज, रामिलाबेन बारा और नरहरि अमीन और कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की। कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए भरत सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा था, लेकिन वह हार गए।

2. राजस्थान से कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी व भाजपा के राजेंद्र गहलोत बिना किसी क्रॉस-वोटिंग के उच्च सदन के लिए चुने गए। भाजपा ने ओंकार सिंह लखावत के रूप में दूसरा उम्मीदवार भी उतारा था, लेकिन वह हार गए। इसके साथ ही राजस्थान से राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी की संख्या तीन हो गई है, जबकि कुल 10 में से अन्य सात भाजपा सदस्य हैं।

3. मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी भाजपा के टिकट पर चुने गए थे, जबकि कांग्रेस से दिग्विजय सिंह ने जीत दर्ज की। कांग्रेस दलित नेता फूल सिंह बैरिया को दूसरे उम्मीदवार के रूप में उतारा था, जो चुनाव हार गए। समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला को उनकी पार्टी ने भाजपा को वोट देने के कारण निष्कासित कर दिया।

4. आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने उम्मीद के मुताबिक सभी चार सीटों पर कब्जा जमाया। आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने उम्मीद के मुताबिक राज्यसभा की चारों सीटों पर जीत हासिल कर ली। वाईएसआर से उपमुख्यमंत्री पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, मंत्री मोपिदेवी वेंकटरमन, उद्योगपति परिमल नाथवानी और रियल इस्टेट कारोबारी अयोध्या रामी रेड्डी विजयी रहे। सभी को 38-38 वोट मिले।

5. मणिपुर में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुआ चुनाव राजनीतिक घटनाक्रम से भरा रहा। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लिसेम्बा सानाजाओबा ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार टी मांगी बाबू को हराकर चुनाव जीता। सानाजाओबा को 28 वोट मिले, जबकि बाबू को 24 वोट मिले। वहीं झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो नेता शिबू सोरेन और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जीत हासिल की। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के डब्ल्यू आर खरलुखी ने राज्य से एकमात्र सीट जीती। मिजोरम में, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने राज्य की एकमात्र सीट भी जीती।

6. गुजरात और आंध्र प्रदेश की चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन, झारखंड से दो और पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और मणिपुर और मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव हुए थे। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ। चुनाव में सबसे कड़ी टक्कर गुजरात में एक सीट पर, एक राजस्थान में, और एक मध्य प्रदेश की सीट पर थी।

7. दो राज्यों, गुजरात और राजस्थान में कांग्रेस ने बीजेपी पर अपने विधायकों को खरीदने के प्रयासों का आरोप लगाया। गुजरात में यह नाटक गुजरात में अधिक था, जहां भाजपा ने तीन साल पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की सीट को हथियाने के लिए एक लड़ाई लड़ी थी, लेकिन मामूली अंतर से चूक गई थी।

8. चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मतदान के लिए विस्तृत व्यवस्था की थी। इसके लिए हर विधायक को शरीर के तापमान की जांच की गई और चेहरे के मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे सुरक्षा उपायों का पालन किया गया। बुखार होने या कोरोना के अन्य लक्षण दिखने वाले विधायकों को एक अलग प्रतीक्षा कक्ष में रखा गया था।

राजस्थान के कांग्रेस विधायक वाजिब अली ने पीपीई किट पहनकर वोट डाला। (फोटो सोर्स- एएनआई)

9. राजस्थान भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक वाजिब अली को वोट देने पर आपत्ति जताई, आरोप लगाया कि वह हाल ही में विदेश से लौटे और क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन किया है। विधानसभा भवन में मतदान से पहले विधायक ने पीपीई सूट पहना और फिर वोटिंग की। इसके अलावा मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने भी पीपीई किट पहनकर अंत में वोट डाला।

मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने भी पीपीई किट पहनकर वोट डाला। (फोटो सोर्स- एएनआई)

10. शुक्रवार के मतदान से पहले, एनडीए के पास 245 राज्यसभा सीटों में से 91, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए में 61 थी। अन्य विपक्षी दलों और गैर-गठबंधन दलों के पास 68 सीटें थीं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावगुजरातमध्य प्रदेशराजस्थानआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसज्योतिरादित्य सिंधियादिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'