राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी के 8 और उत्तराखंड के एक उम्मीदवार के नाम जारी किए, देखें लिस्ट
By स्वाति सिंह | Published: October 26, 2020 10:03 PM2020-10-26T22:03:17+5:302020-10-26T22:03:17+5:30
भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह एवं नीरज शेखर, सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, राम प्रकाश वर्मा एवं जावेद अली खान, बसपा नेता राजाराम एवं वीर सिंह और कांग्रेस नेता पन्ना लाल पूनिया, उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड से एक सीट के लिए नौ नवंबर को चुनाव होंगे। ये सीटें अगले महीने रिक्त हो रही हैं। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा की।
भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह एवं नीरज शेखर, सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, राम प्रकाश वर्मा एवं जावेद अली खान, बसपा नेता राजाराम एवं वीर सिंह और कांग्रेस नेता पन्ना लाल पूनिया, उत्तर प्रदेश से वे 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। मतगणना तय प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
Bharatiya Janata Party releases names of eight candidates from Uttar Pradesh and one from Uttarakhand for upcoming Rajya Sabha elections pic.twitter.com/ETDpnPf4an
— ANI (@ANI) October 26, 2020