राज्य सभा चुनाव 2024: भाजपा ने दो राज्यों से 5 उम्मीदवार किए घोषित, अश्विणी वैष्णव को दिया टिकट

By आकाश चौरसिया | Published: February 14, 2024 10:48 AM2024-02-14T10:48:21+5:302024-02-14T11:19:54+5:30

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सभा चुनाव 2024 के लिए एक तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों से अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Rajya Sabha Elections 2024 BJP declared 5 candidates from two states Ashwini Vaishnav made the candidate | राज्य सभा चुनाव 2024: भाजपा ने दो राज्यों से 5 उम्मीदवार किए घोषित, अश्विणी वैष्णव को दिया टिकट

फाइल फोटो

Highlightsभाजपा ने राज्य सभा चुनाव 2024 के लिए पांच नामों की घोषणा की पार्टी ने इस बार केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव को भी अपना उम्मीदवार बनाया हैपार्टी ने इससे पहले राजस्थान से दो उम्मीदवार की दूसरी सूची जारी की थी

राज्य सभा चुनाव: भाजपा ने राज्य सभा चुनाव 2024 के लिए एक तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों से अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सूची में मध्य प्रदेश और ओडिशा से राज्य सभा के उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

पार्टी ने मध्य प्रदेश से डॉ. एल. मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को अपना कैंडिडेट बनाया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से राज्य सभा उम्मीदवार बनाया है।   

इससे पहले राज्य सभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश से भाजपा ने अनिल अग्रवाल, अशोक बाजपेयी, अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, विजय पाल सिंह तोमर, सुधांशु त्रिवेदी और हरनाथ सिंह यादव और समाजवादी पार्टी सदस्य जया बच्चन सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इससे पहले भाजपा ने दूसरी सूची में राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया, मदन राठौर को टिकट दिया था। वहीं, पहली फेहरिस्त में बिहार से डॉ. धर्मशीला गुप्ता, डॉ. भीम सिंह को कैंडिडेट बनाया था। इस सूची में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे को उम्मीदवार बनाया था। 

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए आर.पी.एन.सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ. संगीता बलवंत, नवीन जैन को राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपना कैंडिडेट बनाया था। सूची में उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को टिकट दिया था।

Web Title: Rajya Sabha Elections 2024 BJP declared 5 candidates from two states Ashwini Vaishnav made the candidate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे