लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी, अजय माकन, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कुल 10 को टिकट, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2024 17:44 IST

Rajya Sabha Election 2024: बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है।सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है।

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कोषाध्यक्ष अजय माकन, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी समेत कुल 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने पहले चार और फिर छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कर्नाटक से माकन, सैयद नासिर हुसैन, जी.सी. चंद्रशेखर के नाम हैं। हुसैन और चंद्रशेखर वर्तमान में उच्च सदन के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से स्थानीय नेता अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना से पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एम अनिल कुमार यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इससे पहले पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में सोनिया गांधी का नाम सबसे प्रमुख था जिन्होंने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अपने प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है।

सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह फिलहाल बिहार से ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र के अपने वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे को प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। कांग्रेस ने फिलहाल मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है और इसकी आखिरी तिथि 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकांग्रेससोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम