लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी सोनिया गांधी!, राजस्थान या हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनने की संभावना, 2019 लोकसभा चुनाव में कहा था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2024 21:39 IST

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 15 राज्यों की 56 सीट के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है और चुनाव 27 फरवरी को होंगे।के सी वेणुगोपाल और पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और कुछ अन्य नेता शामिल थे।कोषाध्यक्ष अजय माकन को उच्च सदन में जाने का मौका मिल सकता है।

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन के नाम संभावित उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी को राजस्थान या हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाने की संभावना है। संख्या बल के हिसाब से दोनों प्रदेशों से कांग्रेस को राज्यसभा की एक-एक सीट मिलेगी। सोनिया गांधी के इस बार लोकसभा लड़ने की संभावना नहीं है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कहा था कि यह आखिरी बार है, जब वह आम चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने 15 राज्यों की 56 सीट के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है और चुनाव 27 फरवरी को होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में सोनिया गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और कुछ अन्य नेता शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन को उच्च सदन में जाने का मौका मिल सकता है।

कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन को फिर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कांग्रेस को कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से राज्यसभा की सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करनी है। इस बीच, राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने आलाकमान से राजस्थान से सोनिया गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा करने का आग्रह किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राज्यसभा चुनावकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos