लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनावः तेजस्वी यादव के प्रस्ताव को चिराग ने ठुकराया, मां रीना पासवान नहीं होंगी प्रत्याशी, भाजपा के सुशील मोदी को समर्थन

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2020 17:24 IST

लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से खाली हुई सीट पर चुनाव हो रहा है. एनडीए ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को प्रत्याशी घोषित किया है. नामांकन की अंतिम डेट तीन दिसंबर है.

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए का ओर से सुशील कुमार मोदी हैं उम्मीदवार.महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अब भी संशय बरकरार.

पटनाः बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाली उपचुनाव को लेकर लोजपा ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है.

लोजपा ने यह साफ कर दिया है कि लोजपा इस चुनाव में अपना कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी. साथ ही पार्टी ने भाजपा के निर्णय को भी स्वीकार किया है. उसने यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा के साथ पहले भी थे और अब भी हैं. 

ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दिनों रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर कहा जा रहा था, कि चिराग आपनी मां को दिलवाना चाहते हैं. लेकिन जब भाजपा ने सुशील मोदी के नाम की घोषणा की तो सब साफ हो गया कि यह सीट भाजपा अपने ही पास रखेगी. इसके बाद भाजपा को टक्कर देने के लिए राजद ने चिराग को इस सीट पर अपना समर्थन देने की बात तक कह डाली.

लोजपा के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया

इसको लेकर लोजपा के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है. इस ट्वीट में लिखा गया है कि राजद के कई साथी अपना समर्थन इस सीट पर लोजपा प्रत्याशी के लिए करने की बात की है. उनके समर्थन के लिए पार्टी आभार व्यक्त करती है. इस राज्य सभा सीट पर लोजपा का कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ना चाहता है.

इससे पहले लोजपा ने चुनाव को लेकर एक और ट्वीट किया था, जिसमें लिखा गया था कि दलित सेना के संस्थापक राम विलास पासवान के निधन के बाद से रिक्त पडी राज्यसभा की सीट पर चुनाव है. राज्यसभा की यह सीट संस्थापक के लिए थी, जब पार्टी के संस्थापक ही नहीं रहे तो यह सीट भाजपा किसको देती है यह उनका निर्णय है. 

यहां उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई बिहार की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रही है. दो दिसंबर को बिहार एनडीए की ओर से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. तीन दिसंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है.

लेकिन अभी तक यह साफ हो नहीं हो सका है कि विपक्ष यानी महागठबंधन की ओर से कोई उम्मीदवार उतारा जा रहा है अथवा नहीं? सुशील मोदी के प्रत्याशी बनने के बाद राजद की ओर से दिवंगत रामविलास पासवान की पत्नी को उम्मीदवार बनाने की चर्चा शुरू हो गई थी. जिसपर अब विराम लग गया है.

टॅग्स :संसदबिहारपटनासुशील कुमार मोदीलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानरामविलास पासवानतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां