लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः गोत्र-जाति पर बयानबाजी जारी, पीएम ने कहा- चेले-चपाटे भी अब पूछे रहे हैं मोदी की जाति

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 28, 2018 13:55 IST

राजस्थान में सात दिसंबर, 2018 को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के नागौर में बुधवार को जनसभा को संबोधित किया।

Open in App

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बेतुके बयानों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, लेकिन ऐसे बेतुके बयानों की व्याख्या करके सियासी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने के मामले में भाजपा, कांग्रेस पर भारी पड़ती नजर आ रही है, जबकि ऐसे विवादास्पद बयान दोनों सियासी दलों के नेता दे रहे हैं।

पीएम मोदी की जाति पर बयानबाजी को लेकर बीजेपी खफा

पीएम मोदी की जाति को लेकर बयान के बाद यह मुद्दा भाजपा की ओर से जोरशोर से उठाया गया, खुद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर इमोशनल अटैक के लिए इसका इस्तेमाल किया, किन्तु जाति से भी आगे राहुल गांधी के गोत्र पर भाजपा नेताओं के बयान आते रहे हैं, यह बात अलग है कि कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा नहीं बना सकी।

पीएम मोदी ने कहा- मेरी पिता की जाति का चुनाव से क्या लेना देना

चुनाव प्रचार में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा जाति और गोत्र को लेकर हो रही है। कांग्रेस नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी की जाति पर टिपप्णी की, तो पीएम मोदी ने इस मुद्दे को पकड़ लिया और विभिन्न सभाओं में कहा कि- नामदार और उनके चेले-चपाटे पूछ रहे हैं कि मोदी की जाति क्या है? हिंदुस्तान का पीएम अगर अमेरिका जाता है तो क्या राष्ट्रपति पूछेंगे कि आपकी जाति क्या है? मोदी की जाति चुनाव का मुद्दा है क्या? मोदी के पिता की बात उनको शोभा देती है क्या?

राहुल गांधी की गोत्र पर उठा बवाल

लेकिन, जाति से भी आगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गोत्र पर लंबे समय से सवाल उठाए जा रहे हैं। 

हालांकि, जब राजस्थान यात्रा के दौरान गांधी पुष्कर में जगतपिता ब्रह्मा-मंदिर गए, तो वहां दर्शन के दौरान उन्होंने अपने गोत्र का खुलासा कर दिया। वहां के पुजारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनका गोत्र पूछा तो राहुल ने बताया कि वे- कौल (कश्मीरी) ब्राह्मण हैं और दत्तात्रेय उनका गोत्र है। 

दरअसल, जहां कांग्रेस की कोशिश है कि वह धर्मनिरपेक्ष इमेज बनाए रखते हुए साफ्ट हिन्दुओं पर पकड़ बनाए, वहीं भाजपा 2013 में जुड़े नए हिन्दू मतदाताओं को अपने साथ बनाए रखना चाहती है, इसीलिए राहुल के देवदर्शन और उनके ब्राह्मण होने पर लगातार निशाना साधती रही है।

 जनता दोनों पक्षों के भाषण सुन रही है, गतिविधियां देख रही है और मतदान का इंतजार कर रही है। चुनाव परिणाम में ही यह साफ होगा कि कौन जनता को विश्वास दिलाने में कामयाब रहा?

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब