लाइव न्यूज़ :

राजसमंद कांड FIR: बंगाली लड़की से शंभूलाल के थे संबंध, 'लव जिहाद' के नाम पर की हत्या

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 15, 2018 08:19 IST

अच्छाई का नकाब ओढ़े शंभू को डर था कि कहीं अज्जू और बल्लू उसके अवैध संबंधों का कहीं जिक्र न कर दे।

Open in App

'लव जिहाद' के नाम पर पश्चिम बंगाल के मजदूर मोहम्मद अफराजुल की हत्या करने वाले शंभूलाल रेगर के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। हत्या के मामले में पुलिस ने उसे बीती 7 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। शंभूलाल ने उसके नाबालिग भतीजे की मदद से दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक राजसमंद एसपी मनोज कुमार ने शुक्रवार इस मामले में कहा है कि इस मामले में आरोपपत्र और दस्तावेजों को राजसमंद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक महीने से ज्यादा समय तक जांच की गई।

वहीं राजनगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ रामस्वामी मीना का कहना है कि 413 पेज के आरोप पत्र में हत्या के पीछे के मकसद, वीडियो, और उसमें इस्तेमाल की गई चीजों को घटना के सबूत के तौर पर पेश किया गया है। हमने इस मामले में 68 गवाह भी दिए हैं। पुलिस ने उस डायरी को बरामद किया है जिसमें रैगर ने वीडियो में इस्तेमाल की गई भड़काऊ टिप्पणियां लिखी थी। 

छानबीन और जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शंभूलाल के पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती से अवैध संबध थे। दो बंगाली मजदूर अज्जू और बल्लू को लड़की और शंभू के इस अवैध संबंध के बारे में पता था। अच्छाई का नकाब ओढ़े शंभू को डर था कि कहीं अज्जू और बल्लू उसके अवैध संबंधों का कहीं जिक्र न कर दे। बदनामी के डर से बचने के लिए शंभू ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे उन मजदूरों में खौफ पैदा हो और वो यहां से भाग जाएं। 

टॅग्स :राजसमंदलव जिहाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारतसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिन्दुओं को बताया कैसे करें लव जिहाद का मुकाबला

क्राइम अलर्टलव जिहाद: आरती को फेसबुक के जरिए मोहम्मद शाहबाज से हुआ प्यार, धर्म नहीं बदला तो हुई पिटाई, जबरन खिलाया गया गोमांस

भारतमहाराष्ट्र में 'लव जिहाद' कानून? फडणवीस सरकार ने कानून का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित की

भारतValentine's Day Special: इस जहां में मोहब्बत के सिवा और कुछ न हो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण