लाइव न्यूज़ :

राजौरी में संघर्ष विराम उल्लंघन में एक सैनिक शहीद, दो बीएसएफ जवान जख्मी

By भाषा | Updated: November 11, 2018 00:39 IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक शनिवार को पाकिस्तानी स्नाइपर की गोली लगने से एक सैनिक शहीद हो गया जबकि सीमापार से हुई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।

Open in App

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक शनिवार को पाकिस्तानी स्नाइपर की गोली लगने से एक सैनिक शहीद हो गया जबकि सीमापार से हुई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शहीद सैनिक राइफलमैन वरूण कत्तल (21) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के मावा राजपुरा क्षेत्र के निवासी थे। सुंदरबनी सेक्टर में सीमापार से एक स्नाइपर द्वारा चलाई गई गोली से उनकी मौत हो गई, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक पिछले दो दिनों में दूसरी बार स्नाइपर ने हमला किया। शुक्रवार को जम्मू के अखनूर सेक्टर में इसी तरह के हमले में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गयी थी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सुबह तकरीबन पौने दस बजे सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सीमापार से स्नाइपर ने एक सैनिक पर गोली चलाई और घायल सैनिक की सुबह 11.10 बजे मौत हो गई।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘राइफलमैन कत्तल बहादुर और निष्ठावान सैनिक थे। राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।’’ 

उनके परिवार में मां पिंकी रानी और पिता अचल सिंह हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तानी चौकियों को समुचित जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में एक सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के दो कर्मी शाम में पाकिस्तान के साथ हुई गोलीबारी में घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

21 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैन्ट्री रेजीमेंट के तीन सैनिक और हथियारों से लैस दो घुसपैठिए मारे गए थे। माना जाता है कि घुसपैठिये पाकिस्तान सेना की बार्डर एक्शन टीम (बीएटी) के सदस्य थे।

छह नवंबर को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में कलाल में सीमा की दूसरी तरफ से स्नाइपर हमले में एक सैनिक घायल हो गया था। राजौरी..पुंछ सेक्टर के मंजाकोट में नियंत्रण रेखा के नजदीक शुक्रवार को गोलीबारी की एक अन्य घटना में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था।

पिछले आठ साल के दौरान इस साल पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं सबसे ज्यादा हुई हैं। गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि इस साल पहले सात महीने में प्रदेश में 1435 दफा संघर्षविराम उल्लंघन किया गया जिसमें 52 लोग मारे गये और 232 लोग घायल हुए हैं।  

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम