लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सैन्यकर्मियों को सम्मानित करेंगे राजनाथ

By भाषा | Updated: August 22, 2021 16:07 IST

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सैन्यकर्मियों को पुणे स्थित आर्मी स्पोर्टस इंस्टीट्यूट (एएसआई) में सोमवार को सम्मानित करेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया है, ‘‘हाल ही में सम्पन्न हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सैन्य बलों के सभी कर्मियों, सूबेदार नीरज चोपड़ा जिन्होंने भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया, उनके इस कार्यक्रम में मौजूद रहने की संभावना है।’’ वक्तव्य के मुताबिक सिंह इस दौरान एएसआई के उभरते खिलाड़ियों और सैनिकों के साथ भी संवाद करेंगे। इसमें बताया गया है, ‘‘वह दक्षिणी कमान के मुख्यालय जाएंगे। रक्षा मंत्री के साथ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष एमएम नरवणे, दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन भी होंगे।’’ अब तक एएसआई के 34 खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं, 22 राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता हैं, 21 ने एशियाई खेलों में जीत हासिल की है, छह ने यूथ गेम्स में पदक जीते हैं और 13 अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। वक्तव्य में कहा गया, ‘‘मेजर ध्यान चंद से लेकर सूबेदार नीरज चोपड़ा तक भारतीय सेना हमेशा से ही भारतीय खेलों की रीढ़ रही है, जिन्होंने भारतीय खेलों के इतिहास में अपने नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'