लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने अमेरिका के नये रक्षा मंत्री ऑस्टिन से क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर बात की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 00:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अमेरिका के नये रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से हिन्द-प्रशांत घटनाक्रम को लेकर चर्चा की।

पिछले सप्ताह जो बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद दोनों देशों की सरकारों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बातचीत है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के नवनियुक्त रक्षा मंत्री ऑस्टिन की ओर से राजनाथ सिंह को फोन कॉल आया। दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान ‘बहुमुखी’ रक्षा सहयोग और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सझेदारी को मजबूत करने का अपना संकल्प दोहराया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोनों रक्षा मंत्रियों की बातचीत में विस्तृत भू-राजनैतिक घटनाक्रमों और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में भारत तथा अमेरिका के हितों के संदर्भ में चीन को लेकर भी चर्चा हुई।

सूत्रों ने बताया कि बातचीत का सारांश यह है कि दोनों पक्ष शांति, समृद्धि और विकास के अपने साझा एजेंडे की दिशा में रणनीति और रक्षा सहयोग को आगे की ओर बढ़ाना चाहते हैं।

सिंह ने कहा कि वार्ता के दौरान भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अपने अमेरिकी समकक्ष रक्षा मंत्री ऑस्टिन से बात की और उनकी नियुक्ति पर उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। हमने अपनी सामरिक भागीदारी को मजबूत बनाने के वास्ते पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

अभी यह पता नहीं चल सका है कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध पर वार्ता के दौरान चर्चा हुई या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा