लाइव न्यूज़ :

NDA डिनर: बीजेपी को 39 दलों का साथ, सबने जताया पीएम मोदी पर भरोसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 22, 2019 01:50 IST

बीजेपी मुख्यालय पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए आयोजित ‘स्वागत एवं आभार मिलन समारोह’ में पीएम मोदी ने कहा,'ऐसा लगा जैसे जनता देश के पुनर्जागरण और राष्ट्रीय उत्थान के अभियान में योगदान देने के लिए कृत संकल्पित थी।'

Open in App
ठळक मुद्देइस डिनर में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, राधामोहन सिंह, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल आदि शामिल हुए।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजग के शीर्ष नेताओं को मंगलवार को रात्रि आठ बजे रात्रिभोज पर आमंत्रित किया था। 

बीजेपी द्वारा आयोजित NDA की डिनर बैठक में 36 दलों के नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने बताया कि 3 सहयोगी दल इस डिनर में नहीं पहुंच सके। लेकिन उन्होंने लिखित में अपना समर्थन दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि NDA के सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। बैठक में नरेन्द्र मोदी की जमकर प्रशंसा भी की गई है। 

राजनाथ सिंह ने कहा, NDA ने संकल्प लिया है कि आने वाले वर्षों में हम प्रगति की गति को और आगे लेकर जायेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेंगे।

 

राजनाथ सिंह ने कहा, हम कृषि और ग्रामीण विकास में 25 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेंगे। 

पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य कभी वोट और सत्ता नहीं रहा है। हमारा लक्ष्य नए भारत का निर्माण रहा है।

पीएम मोदी ने डिनर के पहले लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार को तीर्थयात्रा की तरह बताया है। इससे पहले बीजेपी मुख्यालय पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए आयोजित ‘स्वागत एवं आभार मिलन समारोह’ भी हुए। 

बीजेपी मुख्यालय पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए आयोजित ‘स्वागत एवं आभार मिलन समारोह’ में पीएम मोदी ने कहा,'ऐसा लगा जैसे जनता देश के पुनर्जागरण और राष्ट्रीय उत्थान के अभियान में योगदान देने के लिए कृत संकल्पित थी।' पीएम मोदी ने कहा, चुनाव प्रचार मेरे लिए तीर्थयात्रा से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पार्टी ने नहीं बल्कि जनता ने भी लड़ा। 

इस डिनर में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, राधामोहन सिंह, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल आदि शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजग के शीर्ष नेताओं को मंगलवार को रात्रि आठ बजे रात्रिभोज पर आमंत्रित किया था।  

टॅग्स :राजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है