लाइव न्यूज़ :

Rajnath Singh In Banka: 'किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेंगे', बिहार में गरजे राजनाथ सिंह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 14, 2024 17:13 IST

Rajnath Singh In Banka: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के दौरे पर थे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने बांका में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने बिहार में चुनावी सभा कर आरजेडी पर साधा निशाना राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पीएम को जेल में डालने की बात करते हैंमछली खाने का वीडियो दिखाकर भावना से खेलते हैं

Rajnath Singh In Banka: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के दौरे पर थे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने बांका में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कहते हैं कि पीएम मोदी को जेल में डालेंगे। किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेंगे।

दरअसल, बीते दिनों पहले आरजेडी नेता मीसा भारती ने पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने मीडिया से कहा कि पीएम जब आते हैं, हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। अगर देश की जनता ने कहीं हमें मौका दे दिया तो प्रधानमंत्री से लेकर जितने भी भाजपा नेता हैं वो जेल के अंदर बंद होंगे। इस पर राजनाथ सिंह ने बिहार में मीसा भारती को जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि आप नवरात्रि के पर्व पर मछली खाते हो, आप इससे क्या संदेश देना चाहते हैं। आपको कुछ भी खाना हो, खाओ लेकिन दिखाने की जरूरत क्या। मैं लालू यादव से कहूंगा कि ऐसे लोगों को संभालिए। ऐसा लगता है कि ये 'राजनीति' शब्द अपना अर्थ भी खो बैठा है और अपना भाव भी खो बैठा है। आरजेडी कहते हैं कि हम बड़े पिछड़ों के पक्षघर हैं। सच्चाई ये है कि ये पिछड़ों के दुश्मन हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों ने कहा था कि 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे, मैं नौजवानों से पूछना चाहता हूं क्या आपको नौकरी मिली। जनता की आंखों में धूल झोंककर इन्होंने जनता का समर्थन हासिल किया है। मैं बताना चाहता हूं कि लालटेन का युग जा चुका है, अभी एलईडी का युग आ चुका है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कतर में कुछ कंपनियों में काम करने वाले हमारे सेवानिवृत्त नौसेना के दिग्गजों को मौत की सजा दी गई। पीएम मोदी ने कतर के राष्ट्रपति से बात की और 2-3 दिनों के भीतर उनकी सजा को पलट दिया गया और सेवानिवृत्त नौसेना दिग्गज भारत वापस आ गए। यह भारत की शक्ति है।

टॅग्स :बिहारराजनाथ सिंहबांकानीतीश कुमारतेजस्वी यादवमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील