लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने इजरायली रक्षा मंत्री से की फोन पर बात, दोनों नेताओं के बीच कोविड-19 के अलावा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को लेकर हुई चर्चा

By सुमित राय | Updated: July 24, 2020 16:41 IST

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन गेंट्ज से फोन पर बात की और कोविड-19 की स्थिति के अलावा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन गेंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।राजनाथ सिंह ने बताया कि हमने मौजूदा कोविड​​-19 स्थिति पर भी चर्चा की और इस मुद्दे पर भी बात हुई।इसके अलावा दोनों नेताओं ने अपनी वार्ता के दौरान क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन गेंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की प्रगति पर चर्चा की। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि राजनाथ सिंह और बेंजामिन गेंट्ज ने फोन पर बात कर द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अलावा दोनों ने अपनी वार्ता के दौरान क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की।

राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, "इजरायल के रक्षा मंत्री बेंजामिन गेंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने मौजूदा कोविड​​-19 स्थिति पर भी चर्चा की और इस मुद्दे पर भी बात हुई कि हम आपसी सहयोग के जरिए इस खतरे से कैसे लड़ सकते हैं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा निर्माण में नए उदारीकृत एफडीआई नीति के तहत इजरायली रक्षा कंपनियों की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा इजाराइल के रक्षा मंत्री ने जल्द से जल्द भारत आने के निमंत्रण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

निगरानी ड्रोन को लेकर भी राजनाथ सिंह ने की चर्चा

चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे विवाद के बीच भारत अपनी निगरानी क्षमता और मजबूत करना चाहता है। इसके लिए वह इजरायल से निगरानी ड्रोन चाहता है, जिससे कि उसकी यह क्षमता और मजबूत हो सके। सरकार ने इसके लिए हेरान ड्रोन और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल स्पाइक का ऑर्डर दिया है। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने बातचीत के दौरान इस मसले पर भी चर्चा की।

टॅग्स :राजनाथ सिंहइजराइलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप