लाइव न्यूज़ :

महामारी के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा : परिवार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 14:52 IST

Open in App

मुंबई, 10 फरवरी कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा। कपूर परिवार ने बुधवार को इस बारे में बताया।

नामी फिल्मकार-अभिनेता राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और राजीव कपूर की भाभी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया है।

परिवार ने एक बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी की स्थिति के कारण सुरक्षा वजहों से दिवंगत राजीव कपूर के लिए चौथा आयोजित नहीं होगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। पूरा राजकपूर परिवार दुख की इस घड़ी में साथ है।’’

राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों - रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे। उनकी बड़ी बहन ऋतु नंदा और ऋषि कपूर का पिछले वर्ष क्रमश: जनवरी और अप्रैल में निधन हो गया था।

राजीव ने फिल्मों में शुरुआत 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मिली। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था।

राजीव कपूर ने ‘आसमान’, ‘लवर ब्वॉय’, ‘जबर्दस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ आदि फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म 1990 के दशक में आई ‘जिम्मेदार’ थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया।

दिवंगत अभिनेता करीब 30 साल बाद फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर और भूषण कुमार की खेल की पृष्ठभूमि वाली फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ से पर्दे पर वापसी करने वाले थे।

फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर ने राजीव कपूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि वह ‘तुलसीदास जूनियर’ को नहीं देख पाएंगे।

गोवारिकर ने कहा कि वह राजीव कपूर की पहली फिल्म से ही उनके प्रशंसक थे। उन्हें अपनी आगामी फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘राजीव के साथ काम करने कर अनुभव बहुत शानदार रहा। सेट पर वह बहुत पेशेवर रवैया अपनाते थे और उन्होंने अपने किरदार को बहुत बखूबी निभाया।’’

फिल्मकार ने एक बयान में कहा, ‘‘फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ में उनका काम सबको हैरान कर देगा। अफसोस है कि उन्हें जो तारीफ मिलने वाली है, वह उन्हें सुन नहीं पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?