लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की पुण्यतिथि: विज्ञापन का पैसा श्रमिकों की मदद पर खर्च करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 21, 2020 11:57 IST

राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देलिट्टे उग्रवादियों ने आज के ही दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जान ले ली थी। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया।

कांग्रेस ने गुरुवार (21 मई) को कहा कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस बार विज्ञापन जारी नहीं किया है और अब यह पैसा कोरोना महामारी में मुसीबत का सामना कर रहे श्रमिकों की मदद पर खर्च किया जाएगा। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ आज पूर्व प्रधान मंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर हर देशवासी ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के कारण कांग्रेस पार्टी ने यह निर्णय लिया की इस बार पुण्यतिथि पर इश्तहार देने की बजाय यह सारी राशि मज़दूर-कामगार भाइयों की मदद में लगाई जाएगी। पूरे देश में कांग्रेसजनों ने भी इस प्रेरणा दिवस पर हर ज़रूरतमंद की सेवा का संकल्प ले अपना हर प्रयास इस दिशा में केंद्रित करने का प्रण दोहराया है।’’

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता का पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने ज़रूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं।’’ गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम विस्फोट में राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

टॅग्स :राजीव गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह