Rajgarh Lok Sabha seat 2024: हारने पर हिंदुस्तान में नहीं इस्लामाबाद या लाहौर में ही जगह मिलेगी, दिग्विजय सिंह पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया विवादित बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 10, 2024 11:16 AM2024-04-10T11:16:46+5:302024-04-10T11:17:42+5:30

Rajgarh Lok Sabha seat 2024: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार (रोडमल नागर) को ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र (राजगढ़ लोकसभा सीट का हिस्सा) में एक लाख से अधिक वोटों और लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख से अधिक वोटों से जिताने का संकल्प दोहराया है।

Rajgarh Lok Sabha seat 2024 If you lose, you will get place not in India but in Islamabad or Lahore BJP MLA Rameshwar Sharma controversial statement Digvijay Singh | Rajgarh Lok Sabha seat 2024: हारने पर हिंदुस्तान में नहीं इस्लामाबाद या लाहौर में ही जगह मिलेगी, दिग्विजय सिंह पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया विवादित बयान

file photo

Highlightsहिंदुस्तान में नहीं बल्कि इस्लामाबाद या लाहौर में ही जगह मिलेगी।प्रशंसक अब मध्य प्रदेश और देश में तो हैं नहीं, लेकिन सीमा पार जरूर मौजूद हैं।मैं इस बारे में कोई नयी बात नहीं करना चाहता।

MP LS polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर दिये हालिया बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शर्मा ने कहा कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह को हराकर उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। शर्मा की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उनके वकील बयान की जांच कर रहे हैं। शर्मा ने ब्यावरा में संवाददाताओं से कहा था, ''भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार (रोडमल नागर) को ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र (राजगढ़ लोकसभा सीट का हिस्सा) में एक लाख से अधिक वोटों और लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख से अधिक वोटों से जिताने का संकल्प दोहराया है।''

उन्होंने कहा, ''जो 'राजा' (सिंह) यहां घूम रहे हैं, उन्हें इस तरह बोरिया बिस्तर बांधकर भेजा जाएगा कि उन्हें हिंदुस्तान में नहीं बल्कि इस्लामाबाद या लाहौर में ही जगह मिलेगी क्योंकि उनके प्रशंसक अब मध्य प्रदेश और देश में तो हैं नहीं, लेकिन सीमा पार जरूर मौजूद हैं।

वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।'' सिंह ने शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''मैं इस बारे में कोई नयी बात नहीं करना चाहता। उनके पास इसके अलावा कोई मुद्दा नहीं है। मेरे वकील बयान की जांच कर रहे हैं और वे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।''

Web Title: Rajgarh Lok Sabha seat 2024 If you lose, you will get place not in India but in Islamabad or Lahore BJP MLA Rameshwar Sharma controversial statement Digvijay Singh