लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मुद्दे पर विपक्ष के साथ, लेकिन बैठक से इसलिए बाहर रही मायावती!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 14, 2020 06:07 IST

मायावती ने ट्वीट किया कि- जैसा कि सर्वविदित है कि राजस्थान कांग्रेसी सरकार को बीएसपी का बाहर से समर्थन दिये जाने पर भी, इन्होंने दूसरी बार वहां बीएसपी के विधायकों को तोड़कर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है. जो यह पूर्णतयाः विश्वासघाती है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के नेतृत्व में सीएए के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक बुलाई गईइस बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने शामिल होने से इंकार कर दिया.

कांग्रेस के नेतृत्व में सीएए के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक बुलाई गई, परन्तु इस बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने शामिल होने से इंकार कर दिया. कारण यह कि- राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बसपा के 6 विधायकों को तोड़कर कांग्रेस में शामिल कर लिया था.

मायावती की नाराजगी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया. मायावती ने ट्वीट किया कि- जैसा कि सर्वविदित है कि राजस्थान कांग्रेसी सरकार को बीएसपी का बाहर से समर्थन दिये जाने पर भी, इन्होंने दूसरी बार वहां बीएसपी के विधायकों को तोड़कर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है. जो यह पूर्णतयाः विश्वासघाती है.

दूसरे ट्वीट में नाराज मायावती ने लिखा कि- ऐसे में कांग्रेस के नेतृत्व में आज विपक्ष की बुलाई गई बैठक में बीएसपी का शामिल होना, यह राजस्थान में पार्टी के लोगों का मनोबल गिराने वाला होगा. इसलिए बीएसपी इनकी इस बैठक में शामिल नहीं होगी.

मायावती का कहना है कि- वैसे भी बीएसपी सीएए, एनआरसी आदि के विरोध में है. केन्द्र सरकार से पुनः अपील है कि वह इस विभाजनकारी व असंवैधानिक कानून को वापिस ले. यही नहीं, ताजा हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने कहा कि- साथ ही, जेएनयू व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी छात्रों का राजनीतिकरण करना यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण!

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत सरकार का समर्थन करने वाले बसपा के छह विधायकों ने इसी माह दिल्ली में औपचारिक तौर पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली थी. इन छह विधायकों के बसपा छोड़ने के बाद से ही बसपा प्रमुख मायावती कांग्रेस पर नाराजगी जाहिर करते हुए लगातार सियासी निशाना साधती रही हैं.

टॅग्स :मायावतीकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत