लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मौसम ठंडा होने लगा लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: September 12, 2019 20:07 IST

राज्य में 52 निकायों के चुनाव की लॉटरी 18 सितंबर 2019 को निकाली जाएगी. इससे साफ हो जाएगा कि प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव से किस-किस जगह सभापति, मेयर आदि की सीटें आरक्षित रहेंगी, तो कौन-कौनसी सीटें सामान्य वर्ग के लिए होंगी.

Open in App
ठळक मुद्देनगर निगम जयपुर आम चुनाव-2019 के वार्डो के आरक्षण के लिए 18 सितम्बर 2019 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में लॉटरी निकाली जायेगी. स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी के सामने कई जगहों पर सत्ता बचाने की चुनौती है, वहीं, कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव की हार का बदला चुकाने का मौका है.

लोकसभा चुनाव के बाद अब राजनेताओं की नजरें स्थानीय निकाय, पंचायतराज आदि चुनावों पर हैं. इन चुनावों में जहां बीजेपी के लिए कई स्थानीय सत्ताओं को बचाने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव की हार का राजनीतिक बदला चुकाने का मौका है. इन चुनावों को लेकर हलचलें शुरू हो गई हैं.

इधर, नगर निगम जयपुर आम चुनाव-2019 के वार्डो के आरक्षण के लिए 18 सितम्बर 2019 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में लॉटरी निकाली जायेगी. जिला निर्वाचन अधिकारी म्यूनिसिपल जयपुर, जगरूप सिंह यादव का कहना है कि लॉटरी संबंधित विधायक और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजस्थान नगर पालिका, निर्वाचन नियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार लॉटरी निकाली जायेगी.

इस वर्ष प्रदेश में बावन निकायों के चुनाव की लॉटरी 18 सितंबर 2019 को निकाली जाएगी. इसी के साथ यह भी साफ हो जाएगा कि प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव से किस-किस जगह सभापति, मेयर आदि की सीटें आरक्षित रहेंगी, तो कौन-कौनसी सीटें सामान्य वर्ग के लिए होंगी.

अभी चार दर्जन से ज्यादा जगहों- जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा नगर निगम और विभिन्न नगर पालिकाओं, नगर परिषदों की लॉटरी निकलेगी.

जहां, जयपुर संभाग में नगर निगम जयपुर के साथ-साथ नगरपरिषद- अलवर, भिवाड़ी, झुंझुनूं और सीकर, तो नगरपालिका- थानागाजी, पिलानी, बिसाऊ, नीमकाथाना, खाटूश्यामजी और महुआ की लॉटरी निकलेगी, वहीं जोधपुर संभाग में नगर निगम जोधपुर के साथ-साथ नगर परिषद- बाड़मेर, बालोतरा, सिरोही, पाली, जालौर और जैसलमेर, तो नगर पालिका- फलौदी, माउंट आबू, शिवगंज, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर और भीनमाल की लॉटरी निकलेगी.

इधर, अजमेर संभाग में अजमेर नगर निगम के तो इस साल चुनाव नहीं हैं, लेकिन नगर परिषद- ब्यावर, मकराना, टोंक और नगर पालिका- पुष्कर, नसीराबाद और डीडवाना की लॉटरी निकलेगी.

ऐसे ही, भरतपुर संभाग में नगर निगम भरतपुर और रूपवास नगर पालिका की लॉटरी निकलेगी.

इसी तरह, बीकानेर संभाग में नगर निगम बीकानेर के साथ-साथ नगर परिषद- चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, तो नगर पालिका- राजगढ़ और सूरतगढ़ की लॉटरी निकलेगी.

जहां, कोटा संभाग में नगर निगम-कोटा और नगर पालिका- सांगोद, कैथून, मांगरोल और छबड़ा की लॉटरी निकलेगी, वहीं उदयपुर संभाग में नगर निगम उदयपुर के साथ-साथ नगर परिषद चित्तौडगढ़, बांसवाड़ा और नगर पालिका- निम्बाहेड़ा, रावतभाटा, परतापुर-गढ़ी, नाथद्वारा, आमेट और कानोड़ की लॉटरी निकलेगी.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि- क्योंकि, स्थानीय निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवार की सियासी क्षमता पर ज्यादा निर्भर हैं, इसलिए अभी चुनावी नतीजों की संभावनाओं पर चर्चा करना जल्दीबाजी होगी!

टॅग्स :राजस्थानजयपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह