लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: ग्राम विकास अधिकारी 44 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 10, 2020 06:09 IST

राजस्थान के बूंदी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने धावडा ग्राम विकास अधिकारी को 44 हजार की रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विकास अधिकारी विकास कार्यों के बिल पास करने की एवज में यह रिश्वत मांग रहा था।

Open in App

राजस्थान के बूंदी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने धावडा ग्राम विकास अधिकारी को 44 हजार की रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विकास अधिकारी विकास कार्यों के बिल पास करने की एवज में यह रिश्वत मांग रहा था।

सूचना मिलने पर बूंदी एसीबी टीम ने पुलिस उपअक्षीक्षक तरुणकांत सोमानी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए धावडा ग्राम विकास अधिकारी नीरज शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सोमानी ने बताया कि परिवादी की पत्नी ममता मीणा गांव की सरपंच है। उन्होंने बताया कि आरोपी नीरज शर्मा सरपंच पति परिवादी से ग्राम नेत में खरंजा निर्माण कार्य और मुशी मीण के ककुए के रास्ते में पुल निर्माण कार्य के बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

उसने बिल राशि 4 लाख रुपये के कमीशन के तौर पर 7 प्रतिशत के दर से 28 हजार रुपये की मांग की थी। साथ ही ग्राम पंचायत के जनता जल योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य एवं अन्य कार्यों के बिल के कमीशन के तौर पर 16 हजार रुपये मांग रहा था और नहीं देने पर बिल को अटकाने की धमकी दे रहा था।

इस पर 1 जनवरी को परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज की। एसीबी ने शिकायत की तस्दीक करने के बाद ट्रेप सेट किया और आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील