लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : महिला को जिंदा जलाने के मामले में दो संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:27 IST

Open in App

जयपुर, छह मार्च राजस्थान में एक महिला को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की गई है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने बताया कि घटना को काफी गंभीरता से लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक एस आई सी ए डब्ल्यू यूनिट, हनुमान गढ़ द्वारा जांच की जा रही है। अनुसंधान अधिकारी की मदद में साइबर तकनीक में दक्ष पुलिस कर्मियों को भी जांच टीम में शामिल किया गया है।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य सरकार ने मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी की है।

यह घटना हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला पुलिस थाने की है। इस सिलसिले में मृतका की नानी ने चार मार्च को गोलूवाला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना में महिला का शरीर 90 प्रतिशत झुलस गया था। उसे पहले सीएचसी गोलूवाला ले जाया गया और बाद में एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला ने 2018 में प्रदीप बिश्नोई नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जो महिला को जिंदा जलाने के मामले में संदिग्ध आरोपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग