लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सरकारी बैंकों की दो दिन की हड़ताल से 20 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 2, 2020 04:53 IST

जयपुर  में बैंककर्मियों ने अंबेडकर सर्किल स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीएन पारीक ने बताया कि हड़ताल के पहले दिन प्रदेश में लगभग 10 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ और शनिवार को भी लगभग इतना ही लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देयूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के देशव्यापी दो दिवसीय बैंक हड़ताल के आह्वान पर राजस्थान के सरकारी बैंक शुक्रवार और शनिवार को बंद रहे।इसके चलते बैंक के ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और इन दो दिनों में 20 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के देशव्यापी दो दिवसीय बैंक हड़ताल के आह्वान पर राजस्थान के सरकारी बैंक शुक्रवार और शनिवार को बंद रहे। इसके चलते बैंक के ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और इन दो दिनों में 20 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि वेतन समझौता नहीं होने से नाराज सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वेतन संशोधन को लेकर प्रबंधन के साथ बातचीत में सहमति नहीं बनने के बाद बैंक युनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया। निजी क्षेत्र के बैंक इसमें शामिल नहीं हैं।

जयपुर  में बैंककर्मियों ने अंबेडकर सर्किल स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीएन पारीक ने बताया कि हड़ताल के पहले दिन प्रदेश में लगभग 10 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ और शनिवार को भी लगभग इतना ही लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। हालांकि, हड़ताल सफल रही लेकिन इसके कारण जिन ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं थी उन्हें अधिक असुविधा हुई।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचारबैंकिंगलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया