लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः त्यौहारी सीजन में कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, अजमेर में खास सतर्कता

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 20, 2019 08:03 IST

अजमेर दरगाह और पुष्कर सरोवर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App

देश में त्यौहारी सीजन में आतंकियो द्वारा खलल डालने और देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की कथित धमकी के साथ ही अयोध्या राममंदिर विवाद पर अदालत के निर्णय को ध्यान में रखते हुए अजमेर रेलवे स्टेशन दरगाह व पुष्कर सरोवर पर पुलिस और रेलवे पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस द्वारा रेलगाड़ियों के सभी कोच की बारीकी से जांच के साथ ही यात्रियों व उनके सामान की भी तलाशी ली जा रही है। रेलकर्मियों द्वारा लावारिस वस्तुओं को देखते ही पुलिस और जीआरपी को तुरंत सूचना देने की अपील की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी सुशीला विश्नोई ने बताया कि रेलों में मेटल डिटेक्टर धारी पुलिसकर्मी यात्रियों के सामान की जांच में जुटे हैं। 

डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में जुटी है। रेलवे के चप्पे चप्पे में जीआरपी और रेल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही किसी भी संदिग्ध को देखते ही उसे थाने लाकर तलाशी के आदेश दिये गये है। 

जांच में सही पाए जाने पर ही उसे छोड़ा जाए अन्यथा हिरासत में लिया जाए। अजमेर दरगाह और पुष्कर सरोवर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष