लाइव न्यूज़ :

695 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राजस्थान में आंकड़ा 67 हजार के पार

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 21, 2020 20:46 IST

 प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9944 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक कुल 20 लाख 33 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है बीते 24 घंटों में 5 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेश में बढ़कर अब 926 हो गई है

राजस्थान में जुलाई माह में शुरु हुआ 1000 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेष में मिले 695 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश का आंकड़ा बढ़कर 67134 हो गया है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 173 मामले सीकर में सामने आए।

वहीं, बाड़मेर में 96, नागौर में 87, जोधपुर में 75, झालावाड़ में 73, झुंझुनूं में 65, पाली में 56, जयपुर में 51, राजसमंद में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में 5 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेश में बढ़कर अब 926 हो गई है। शुक्रवार को भी प्रदेष में रिकाॅर्ड 1330 नये कोरोना मरीज मिले थे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 20 लाख 33 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 67134 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 51427 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 926 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14781 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9944 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं।

वहीं प्रदेष की राजधानी जयपुर में 8217 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 6442, कोटा में 3875, पाली में 3559, बीकानेर में 3480, अजमेर में 3353, भरतपुर में 3341, सीकर में 2275, नागौर में 2157, बाड़मेर में 2086, उदयपुर में 2070, धौलपुर में 2006, भीलवाड़ा में 1618, जालौर में 1310, झालावाड़ में 1099, सिरोही में 1069, राजसमंद में 989 और झुंझुनूं में 903 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।

वहीं, डूंगरपुर में 835, चूरू में 774 चित्तौड़गढ़ में 704, टोंक में 514, श्रीगंगानगर में 505, करौली में 492, बूंदी में 439, दौसा में 436, सवाई माधोपुर में 391, बांसवाड़ा में 387, बारां में 386, जैसलमेर में 315 (इनमें 14 ईरान से आए), प्रतापगढ़ में 327, हनुमानगढ़ में 308, कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं।

वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।राजस्थान में कोरोना से अब तक 926 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 243 मरीजों की मौत हुई।

जबकि, जोधपुर में 87, बीकानेर में 63, अजमेर में 62, भरतपुर में 61, कोटा में 57, नागौर में 38, पाली में 34, अलवर में 23, उदयपुर में 19, धौलपुर में 18, बाड़मेर में 15, सीकर में 13, बारां-सवाई माधोपुर में 12-12, राजसमंद और सिरोही में 11-11, भीलवाड़ा में 10, टोंक में 8, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, जालौर और करौली में 7-7, झुंझुनूं और चित्तौड़गढ़ में 6-6, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, चूरू में 2, बूंदी और हनुमानगढ़ में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 38 मरीजों की भी मौत हुई है।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष