राजस्थान: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री को पड़ा लकवा का दौरा, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: May 14, 2020 03:50 AM2020-05-14T03:50:11+5:302020-05-14T03:50:11+5:30

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेघवाल के परिजनों और चिकित्सकों से बातचीत की और उनके उपचार के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

Rajasthan: Social Justice and Empowerment Minister suffered paralysis, hospitalized | राजस्थान: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री को पड़ा लकवा का दौरा, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल की फाइल फोटो। (सोर्स- फेसबुक)

Highlightsराजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल को बुधवार रात लकवा (पक्षाघात) का दौरा पड़ने के बाद जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 71 वर्षीय मेघवाल को चक्कर आने की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल भेजा गया।

राजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल को बुधवार रात लकवा (पक्षाघात) का दौरा पड़ने के बाद जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 71 वर्षीय मेघवाल को चक्कर आने की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल भेजा गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेघवाल के परिजनों और चिकित्सकों से बातचीत की और उनके उपचार के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

गहलोत ने ट्वीट किया, ''मैं, मेरे सहयोगी मंत्री भंवरलाल मेघवाल के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हूं, जिन्हें सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने और उनके दीर्घायु की कामना करता हूं। ''

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अस्पताल पहुंच कर मेघवाल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Web Title: Rajasthan: Social Justice and Empowerment Minister suffered paralysis, hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे