लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 13 नवंबर रात 10 बजे से अनिश्चित काल के लिए बंद होगा गया है खाटूश्यामजी मंदिर, जानें श्रद्धालु कब से दोबारा कर पाएंगे दर्शन

By भाषा | Updated: November 14, 2022 12:16 IST

बताया जा रहा है कि 8 अगस्त को मंदिर के बाहर मची भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि इस घटना को लेकर यह फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान का खाटूश्यामजी मंदिर अनिश्चित काल के लिए बंद हो गया है। आम दिनों में हर रोज 20 से 25 हजार श्रद्धालु मंदिर का दर्शन करते है। ऐसे में दर्शन को लेकर श्री श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से एक अपील भी की है।

जयपुर: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर को व्यवस्थाओं में सुधार और भीड़ प्रबंधन के बेहतर उपाय करने के वास्ते फिलहाल आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर के पट रविवार रात 10 बजे से अगले आदेश तक दर्शन के लिए बंद कर दिए गए हैं। 

13 नवंबर की रात 10 बजे से अगले आदेश तक मंदिर हुआ बंद

श्री श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष शंभू सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुगम व्यवस्था करने के वास्ते मंदिर को 13 नवंबर की रात 10 बजे से अगले आदेश तक दर्शन हेतु पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अगले आदेश के बाद ही दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने की अपील की है। 

गौरतलब है कि आठ अगस्त को मंदिर के बाहर मची भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। 

भगदड़ में मौत के बाद आला अधिकारियों की हुई है बैठक

हाल ही में भीड़ प्रबंधन के उपायों को मजबूत करने के लिए खाटू कस्बे में सुविधाओं के सुधार व विस्तार को लेकर सीकर के जिला कलेक्टर अमित यादव, पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप व मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। 

मंदिर में ये-ये बदलाव किए जाएंगे

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मंदिर को जनता के लिए बंद कर दिया गया है। अब मेला मैदान को शेड से ढकने, मैदान में स्थायी कतार व्यवस्था बनाने और मंदिर में प्रवेश व निकास के बेहतर इंतजाम करने जैसे कार्य किए जाएंगे। आपको बता दें कि खाटू श्यामजी मंदिर की देशभर में बड़ी मान्यता है। 

हजार से लाख श्रद्धालु आते है इस मंदिर में

गौरतलब है कि आम दिनों में लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालु खाटू श्यामजी मंदिर पहुंते हैं, जबकि छुट्टियों और एकादशी जैसे अवसरों पर यह संख्या एक लाख से अधिक हो जाती है। यही नहीं फागुन में खाटू श्यामजी मंदिर में वार्षिक मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें लाखों भक्त पहुंचते हैं।

टॅग्स :राजस्थानPoliceTemple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम