लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर बना देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 16, 2019 05:21 IST

महानिदेशक पुलिस कपिल गर्ग ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुलिस प्रशिक्षण से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। वर्ष 2015-16 के लिए घोषित इन पुरस्कारों के लिये प्रशिक्षण केंद्रो का निरीक्षण मई, 2017 में किया गया था।

Open in App

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 के लिए पुलिस प्रशिक्षण केंद्रो में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र के रूप राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, जोधपुर को देशभर में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। राजपत्रित पुलिसअधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर को पूरे उत्तर भारत में प्रथम घोषित किया गया है।

महानिदेशक पुलिस कपिल गर्ग ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुलिस प्रशिक्षण से जुड़े सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। वर्ष 2015-16 के लिए घोषित इन पुरस्कारों के लिये प्रशिक्षण केंद्रो का निरीक्षण मई, 2017 में किया गया था।

गर्ग ने बताया कि राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर को पुलिस उपनिरीक्षक के लिए प्रशिक्षण के लिए पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ घोषित होने पर प्रशस्ति पत्र के साथ ही 20 लाख रुपए का पुरस्कार  प्रदान किया जाएगा। इस 20 लाख रुपए की राशि का उपयोग प्रशिक्षण केंद्र के आधारभूत ढांचे के विकास में किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि राजपत्रित अधिकारियों के लिए संपूर्ण उत्तर भारत में प्रथम घोषित राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर को प्रशस्ति पत्र के साथ ही आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 2 लाख रुपए की राशि का नकद पुरस्कार प्राप्त होगा। 

उल्लेखनीय है कि मई, 2017 में इन प्रशिक्षण केंद्रो के वरिष्ठ अधिकारियों की समिति द्वारा किए गये निरीक्षण के दौरान राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में राजीव दासोत कार्यरत थे। इसी प्रकार राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, जोधपुर के निदेशक के रूप में विष्णु कांत कार्यरत थे।

टॅग्स :राजस्थान पुलिसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत