लाइव न्यूज़ :

Rajasthan News: भाजपा नेता ने किसे कहा 'काली दुल्हन'! बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2022 13:21 IST

राजस्थान सरकार के बजट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां द्वारा 'काली दुल्हन' वाली टिप्पणी पर विवाद जारी है। विधानसभा में गुरुवार को इस बयान को लेकर खूब हंगामा मचा।

Open in App
ठळक मुद्दे'काली दुल्हन को ब्यूटीपार्लर में ले जाकर उसका अच्छे से श्रृंगार करके पेश करने जैसा बजट', भाजपा नेता के इस बयान पर विवादभाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बुधवार को ये बयान दिया था, कांग्रेस ने महिला विरोधी बयान देने का आरोप लगाया।

जयपुर: राजस्थान का बजट बुधवार को पेश किए जाने के बाद गुरुवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पेश किे गए बजट को भाजपा ने लोकलुभावन बताया है और इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां कुछ ऐसा कह गए, जिस पर सदन में हंगामा देखने को मिला। हालात ये हुए कि गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद हंगामे के चलते इसे आधे घंटे के लिए स्थगित भी करना पड़ा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के बयान पर विवाद

कार्यवाही शुरू होने के बाद शून्यकाल में मंत्री ममता भूपेश ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने महिला विरोधी बयान दिया है और उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसको लेकर सत्ता पक्ष की महिला विधायक कूप में आ गईं। 

वहीं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने 'रीट की सीबीआई जांच' करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। 

सतीश पूनियां ने क्या कहा था?

दरअसल पूनियां ने बुधवार को राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'लीपापोती वाला बजट है और ऐसा लग रहा है कि किसी काली दुल्हन को ब्यूटीपार्लर में ले जाकर उसका अच्छे से श्रृंगार करके पेश कर दिया गया हो इससे ज्यादा इस बजट में मुझे कुछ लगता नहीं।' 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने पूनियां के इस कथन की निंदा की थी। हालांकि गुरुवार को खुद पूनियां ने इस टिप्पणी पर एक तरह से खेद व्यक्त करते हुए कहा कि आमतौर पर वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। 

उन्होंने कहा कि वे तो बजट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे तो कुछ शब्द अनायास ही बोल दिए। आमतौर पर मैं ऐसे शब्द इस्तेमाल नहीं करता। अगर मेरे शब्दों से किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो विनम्रता से माफी मांगता हूं।'

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम