लाइव न्यूज़ :

राजस्थान इस मामले में बना देश का पहला राज्य, प्रदेश के खजाने को भरने में निभाएगा अहम भूमिका  

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 6, 2019 20:40 IST

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 अगस्त को ई-साइन डाटा सेंटर को लॉच किया था। यह सेंटर 40 आधुनिक तकनीक सर्वर और 9 हार्डवेयर सुरक्षा मॉड्यूल उपयोगकर्ताओं की डाटा की गोपनीयता की सुरक्षा के लिए है।

Open in App

राजस्थान सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने शुक्रवार (06 सितंबर) बताया कि केंद्र सरकार के नियंत्रक प्रमाणन प्राधिकरण (सीसीए) ने राजस्थान सरकार के उपक्रम राजकॅाम्प इन्फो सर्विसेज लि. को सर्टिफिकेट अथॉरिटी घोषित किया है। इससे राजस्थान ई-साइन, डिजीटल सिग्नेचर टोकन और एसएसएल प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं देश के अन्य राज्यों को प्रदान कर पाएगा। साथ ही साथ राज्य के नागरिकों को भी अब वैधानिक रूप से इन सुविधाओं के प्रयोग की मान्यता मिल गई है।

कुमार ने कहा कि राजकॉम्प के प्रमाणन प्राधिकरण बनने से सरकार के कार्यों में शीघ्रता के साथ-साथ पारदर्शिता बढ़ेगी और पैसों व समय की भी बचत होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 अगस्त को ई-साइन डाटा सेंटर को लॉच किया था। यह सेंटर 40 आधुनिक तकनीक सर्वर और 9 हार्डवेयर सुरक्षा मॉड्यूल उपयोगकर्ताओं की डाटा की गोपनीयता की सुरक्षा के लिए है। इससे अब राजकीय विभागों में कागज रहित सिस्टम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को डिजिटल सिग्नेचर टोकन और एसएसएल प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए भुगतान करना होता था, लेकिन प्राधिकरण घोषित होने से ऐसी अब सेवाओं के लिए भुगतान नही करना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर इन सेवाओं को प्रदान कर राज्य के राजस्व में वृद्धि का स्त्रोत के रूप में यह प्राधिकरण कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि अभी राज्य में प्रतिदिन 3 से 5 लाख दस्तावेज ई-साइन होते है। अब यह संख्या बढ़कर लगभग 10 लाख तक पहुंचेगी। ई-साइन को वैधानिक मान्यता मिलने से ई-साइन के माध्यम से वैध आधार आईडी ओर पंजीकृत मोबाइल नम्बर वाले सभी नागरिक ऑनलाइन दस्तावेजों पर डिजिटल हस्ताक्षर कर सकते हैं।

 कुमार ने कहा कि राजकॉम्प को प्रमाणन प्राधिकरण बनाने से इन सुविधाओं को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से राज्य के हित में इनका उपयोग हो पाएगा। वहीं अन्य राज्यों को भी शुल्क के आधार पर सेवाएं प्रदान की जा सकेगी। ई-साइन प्रोजेक्ट को 18 सितम्बर, 2019 को मुबंई में आयोजित होने वाली इन्फोकॉम समिट में आईटी एक्सीलैन्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

टॅग्स :राजस्थान सरकारअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया