लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: 66 नये पॉजिटिव के साथ राजस्थान में हुए 3127 मरीज, जोधपुर में मिले 73 संक्रमित

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 5, 2020 18:30 IST

इसके साथ ही जयपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 51 पर जा पहुंची है और प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 82 पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर में 19, चित्तौड़गढ़ में 9, कोटा में 9, भीलवाड़ा और टोंक में 2-2, अजमेर और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला। इसके साथ ही जयपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 51 पर जा पहुंची है।

जयपुर:राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या आज अब तक सामने आए 66 मामलों के साथ बढ़कर 3127 पर पहुंच गई। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के आज अब तक सामने आए 66 नये मामलों में से सर्वाधिक 23 जोधपुर में मिले हैं जिससे यहां रोगियों की संख्या बढ़कर 744 हो गई है।

जयपुर में 19, चित्तौड़गढ़ में 9, कोटा में 9, भीलवाड़ा और टोंक में 2-2, अजमेर और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला। जयपुर में एक साथ पांच मौत होना सामने आया। इसके साथ राज्य में मौतों की कुल संख्या 82 पहुंच गई।

राजस्थान में कोरोना के सर्वाधिक मामलों वाले जयपुर शहर में हालांकि गत कुछ दिनों से नये मामलों में कुछ कमी आई लेकिन अब जयपुर में कोरोना के चलते मरने वालों की गति बढ़ गई है। गत दो सप्ताह में आज सहित यह छठा अवसर है जब 4 या उससे अधिक लोगों ने जान गंवाई। सोमवार को 4 और आज 5 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

इसके साथ ही जयपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 51 पर जा पहुंची है और प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 82 पहुंच गई।

वहीं, राजस्थान के पहले कोरोना एपिसेंटर बने भीलवाड़ा में सोमवार को 44 दिन के बाद कफ्र्यू में कुछ छूट दी गई, लेकिन मार्केट में इतनी भीड़ उमड़ी कि जिला प्रशासन ने लगभग 4 घंटे में ही छूट वापस ले ली।   वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में सोमवार का दिन कोरोना महामारी के दौर का सबसे बुरा दिन रहा। जब एक ही दिन में सर्वाधिक 89 मरीज सामने आए। जिसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या 721 संक्रमित हो गई। वहीं दो लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हो गई।

प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक 1045 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित जयपुर में मिले हैं। वहीं जोधपुर में 744 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 221, अजमेर में 173, टोंक में 136, नागौर में 119, भरतपुर में 115, चित्तौड़गढ़ में 99, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 41, भीलवाड़ा में 39, बीकानेर में 38 कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं इसके अलावा पाली में 28, दौसा में 21, धौलपुर- उदयपुर में 15-15, चूरू में 14, अलवर में 12, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर में 8, डूंगरपुर व सीकर में 7-7, राजसमंद एवं प्रतापगढ में 4-4,  करौली-बाड़मेर में 3-3 रोगी मिले हैं। वहीं बारां में 1 संक्रमित मिला है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है