लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Khabar: दुबई से झुंझुनूं लौटा युवक कोरोना पाॅजीटिव, साथ आए दो युवकों को भी किया गया आइसोलेट

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 24, 2020 08:02 IST

राजस्थान में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई से लौटा यह युवक स्वयं जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचा और जांच के बाद देर रात उसके कोरोना पाॅजीटिव होने की पुष्टि हुई।पुष्टि होने के बाद चिकित्सा विभाग की टीम रात को ही संक्रमित युवक के घर वार्ड 33 में संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेट किया।

जयपुर: राजस्थान के झुंझुनूं जिलें में दुबई से गत 20 मार्च को लौटा एक और युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही राजस्थान में अब कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

संक्रमित युवक के साथ दुबई से लौटे सीकर के दो युवकों को भी संदिग्ध मानते हुए आइसोलेट किया गया है और उनके सेंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं।जानकारी के अनुसार दुबई से लौटा यह युवक स्वयं जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचा और जांच के बाद देर रात उसके कोरोना पाॅजीटिव होने की पुष्टि हुई।

पुष्टि होने के बाद चिकित्सा विभाग की टीम रात को ही संक्रमित युवक के घर वार्ड 33 स्थित महाब्राहमणों का मोहल्ला क्षेत्र में पहुंची और युवक के तमाम संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई है, संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेट किया जाएगा।

इससे पूर्व संक्रमित युवक को यहां के आरआर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां से उसे जयपुर भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार यह संक्रमित युवक एक कार के जरिये जयपुर से झुंझुनूं आया था।

उसके साथ दुबई से लौटे सीकर जिले के दो युवक भी इस कार में सवार थे। दोनों युवकों को भी आइसोलेट किया गया है और उनके सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए है। साथ ही जिस कार से ये सभी झुंझुनूं पहुंचे थे उस कार व चालक का भी पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनादुबईझुंझुनू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर