लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 50 साल से एक ही राजनीतिक मुद्दा ‘नहर‘, जिसकी आज तक बाट निहार रहा है झुंझुनूं

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 1, 2019 06:10 IST

इस वीर भूमि पर अधिकांश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का झंडा लहराया है यदा कदा भाजपा को भी सफलता मिली लेकिन आशानुरूप नहीं। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में शहीदों की प्रतिमाओं वाले इस जिले से लम्बे समय तक कांग्रेस के दिग्गज नेता शीशराम ओला का वर्चस्व रहा।

Open in App

देशभर में सैनिकों के जिले के नाम से पहचाना जाने वाला राजस्थान का झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र की राजनीति भी इस वीर भूमि अलग की प्रकार की रही है। पिछले पांच दशकों से झुंझुनूं में एक ही राजनीतिक मुद्दा रहा है और वो है ‘नहर‘, जिसकी बाट आज भी झुंझुनूं निहार रहा है।

इस वीर भूमि पर अधिकांश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का झंडा लहराया है यदा कदा भाजपा को भी सफलता मिली लेकिन आशानुरूप नहीं। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में शहीदों की प्रतिमाओं वाले इस जिले से लम्बे समय तक कांग्रेस के दिग्गज नेता शीशराम ओला का वर्चस्व रहा। वे लगभग पांच दशकों पर यहां की राजनीति में छाए रहे। राजनीति के जानकार कहते हैं कि यहां गत पचास सालों से एक मात्र नहर का मुद्दा है जो आज तक इस धरा को नसीब नहीं हुई। हरियाणा की सीमा से सटे इस संसदीय क्षेत्र में जिले की सात विधानसभा सीटें झुंझुनूं, खेतड़ी, मंडावा,त्र सूरजगढ़, पिलानी, उदयपुरवाटी और नवलगढ़ शामिल हैं। सीकर जिले की फतेहपुर सीट में इसी में आती है। आठ विधानसभाओं की इस लोकसभा सीट से वर्तमान में संतोष अहलावत सांसद हैं। इस क्षेत्र में ओला ने पांच दशकों तक नहर लाने के नाम पर राजनीति की। यह बात जुदा है कि नहर आज तक नहीं आई। ओला पांच बार सांसद एवं अनेक बार विधायक रहे। 

जाट बहुल संसदीय क्षेत्र है झुंझुनूं

जाट बहुल संसदीय क्षेत्र है झुंझुनूं में आबादी की दृष्टि से दूसरी संख्या मुस्लिमों की है। मातली मतदाता भी यहां बड़ी संख्या में है। यही वजह है ककि भाजपा कई बार माली प्रत्याशी को मैदान में उतार चुकी है। वर्ष 2011 के अनुसार जाट बहुल संसदीय क्षेत्र झुंझुनूं की जनसंख्या 21 लाख 37 हजार से अधिक थी। जिनमें 11 लाख के करीब पुरुष और 10 लाख से कुछ अधिक महिलाएं थी। झुंझुनूं में वर्तमान में 16 लाख 64 से अधिक मतदाना है जबकि सीकर की फतेहपुर सीट पर 1 लाख 69 से अधिक मतदाता है।

पिछले लोकसभा चुनाव में संतोष अहलावत ने तोड़ा था कांग्रेस का वर्चस्व: 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते संतोष अहलावत ने शीशराम ओला की पुत्रवधू राजबाला को 2 लाख 34 हजार से अधिक मतों से हराया था। इससे पूर्व 2009 में शीशराम ओला ने भाजपा के दशरथ सिंह को 66 हजार के करीब मतांें से हराया था।

टॅग्स :राजस्थानलोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है