लाइव न्यूज़ :

झुंझुनूं और झालावाड़ में नगरपालिका अफसरों को एसीबी ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, 3 और 1.34 लाख की घूस के साथ दबोचा

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 13, 2020 20:50 IST

झाालावाड़ के झालरापाटन में भी नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी को एसीबी की टीम ने 1.34 लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जयपुर की एसीबी की टीम द्वारा पकड़े गये ईओ का नाम अनिल चैधरी है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी को एसीबी की टीम ने आज सवेरे 3 लाख की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।एसीबी ने अफसर के डांगर रोड स्थित आवास पर ही उसे ट्रैप करके रंगे-हाथों पकड़ा है।शिकायत मिलने के बाद उसे घर पर ही रिश्वत लेते हुए दबोच लिया और आरोपी के घर तलाशी अभियान जारी है।

जयपुरः राजस्थान के झुंझुनूं के चिड़ावा में नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी को एसीबी की टीम ने आज सवेरे 3 लाख की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

वहीं झाालावाड़ के झालरापाटन में भी नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी को एसीबी की टीम ने 1.34 लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जयपुर की एसीबी की टीम द्वारा पकड़े गये ईओ का नाम अनिल चैधरी है। एसीबी ने अफसर के डांगर रोड स्थित आवास पर ही उसे ट्रैप करके रंगे-हाथों पकड़ा है।

आरोपी ने शिकायतकर्ता से दो भूखंडों के 90ए की कार्यवाही कर पट्टा जारी करने की एवज में 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसीबी को इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद उसे घर पर ही रिश्वत लेते हुए दबोच लिया और आरोपी के घर तलाशी अभियान जारी है। वहीं एक अन्य मामले में झालावाड जिले के झालरापाटन नगर पालिका में ईओं के पद पर तैनात सुमेर सिंह को एसीबी की टीम ने 1.34 लाख की रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी अफसर रिश्वत की रकम लेकर बस से दीवाली मनाने अपने गांव झुंझुनूं के चिड़ावा जा रहा था। इसी दौरान ही एसीबी की टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया। एसीबी अफसर से पूछताछ के साथ ही उसके खातों की जांच कर रही है। टीम को उसके खातों में 29 लाख से अधिक की राशि होने की जानकारी मिली है। टीम अब उसके बैंक खातों की डिटेल को खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा 1 लाख 34 हजार रुपए बैग में कपड़ों और मिठाई के डिब्बों के नीचे छुपाकर रखे गए थे। आरोपी ने किस व्यक्ति से और किस कार्य की एवज में यह घूस ली, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। एसीबी की टीम आरोपी से इस मामले में पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम