लाइव न्यूज़ :

Rajasthan High Court: 'किसी बच्ची का इनरवेयर उतारना और खुद के कपड़े उतारना रेप नहीं', कोर्ट ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 24, 2024 12:36 IST

Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी बच्ची का इनरवेयर उतारना और खुद के कपड़े उतारना रेप नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देरेप केस मामले में कोर्ट ने आरोपी को किया बरी 6 साल की बच्ची से रेप करने का था आरोप आरोपी ढाई महीने जेल में रहा था

Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी बच्ची का इनरवेयर उतारना और खुद के कपड़े उतारना रेप नहीं है। कोर्ट ने 6 साल की बच्ची से रेप केस मामले में आरोपी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने आरोपी को बरी करते हुए उसे शील भंग के लिए दोषी ठहराया है।

न्यायमूर्ति अनूप कुमार ढांड ने कहा कि आरोपी को अब वापस जेल भेजना उचित नहीं होगा। कोर्ट 33 साल पुराने मामले में सुनवाई कर रहा था। जिसमें आरोपी पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया था। टोंक सेशन कोर्ट ने उसे 3 साल और 6 माह की कठोर सजा सुनाई थी। आरोपी ने टोंक सेशन कोर्ट के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आरोपी की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया और उसे बरी कर दिया।

आरोपी सुवालाल 25 साल का था जब उस पर रेप का आरोप लगाया गया था। वह लगभग ढाई महीने तक धि जेल में रहा था।

क्या है मामला

आरोपी सुवालाल पर साल 1991 में 9 मार्च को आरोप लगाया गया कि उसने एक 6 साल की बच्ची को बलात्कार करने के इरादे से ले गया। आरोपी की उम्र उस वक्त 25 साल और बच्ची की उम्र 6 साल थी। आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता ने कहा कि जब मेरी पोती ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे तो उसे बचाया गया। वहीं, आरोपी पक्ष के वकील की दलील थी कि उस पर बलात्कार करने का आरोप नहीं लगाया गया था।

आईपीसी 354 के तहत दोषी ठहराया गया

आरोपी सुवालाल की बलात्कार की सजा को न्यायमूर्ति अनूप कुमार ढांड ने बदलते हुए उसे आईपीसी 354 के तहत दोषी ठहराया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने अंदरूनी कपड़े उतारना और अपने कपड़े उतार देना आईपीसी की धारा 376/511 के तहत अपराध की श्रेणी में नहीं आता है।

टॅग्स :जयपुरRajasthan High Courtकोर्टरेपIPC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?