लाइव न्यूज़ :

BSP विधायकों का कांग्रेस में विलय: बीजेपी और मायावती को झटका, राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 24, 2020 11:28 IST

बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने इस साल मार्च में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर कर विलय को चुनौती दी थी, जिसे 24 जुलाई को खारिज कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसपी विधायकों के विलय मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय सोमवार को सुनवाई की और याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष से निर्णय लेने को कहा गया है।

जयपुरः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक मदन दिलावर और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की ओर से दायर छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर राजस्थान उच्च न्यायालय सोमवार को सुनवाई की है और याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष से निर्णय लेने को कहा गया है। न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल की एकल पीठ ने याचिका खारिज की।  

याचिकाकर्ताओं ने बीएसपी के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती दी थी और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पारित आदेश के अमल पर रोक लगाने की मांग की थी। कांग्रेस के साथ जाने वाले विधायकों में संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेड़िया , लखन मीणा, जोगेंद्र अवाना और राजेंद्र गुढ़ा शामिल हैं। 

इन सभी छह विधायकों ने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव बसपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ा और जीता था लेकिन सितंबर 2019 में ये पाला बदलकर कांग्रेस के साथ चले गए। विधायकों ने 16 सितंबर 2019 को विलय के बाबत एक आवेदन दाखिल किया था और विधानसभा अध्यक्ष ने 18 सितंबर को आदेश जारी किया था। 

बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने इस साल मार्च में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर कर विलय को चुनौती दी थी, जिसे 24 जुलाई को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद, दिलावर ने फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। इसी तरह, बीएसपी ने भी अलग से याचिका दायर कर विलय को चुनौती दी थी। 

टॅग्स :बीएसपीराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है