लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा- अब तक 12 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 20, 2020 22:18 IST

डॉ रघु शर्मा ने मीडिया से कहा कि इटली के पति-पत्नी को छोड़कर अब तक 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। दो तीन लोगों में अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अब तक 12 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें इटली का जोड़ा शामिल नहीं है जिनका कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज हो चुका है।

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अब तक 12 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें इटली का जोड़ा शामिल नहीं है जिनका कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज हो चुका है।

डॉ रघु शर्मा ने मीडिया से कहा कि इटली के पति-पत्नी को छोड़कर अब तक 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। दो तीन लोगों में अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

इतावली दंपत्ति में से 69 वर्षीय पुरुष की गुरूवार रात दिल का दौरा पड़ने से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के संक्रमित होने का मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि जब एक चिकित्सक कोविड—19 का पॉजिटिव पाया गया है तो वायरस के समाज में फैलने की स्थिति खतरनाक है।

शर्मा ने कहा कि भीलवाड़ा में कर्फ्यू लागू किया गया है और सीमाओं को सील कर दिया गया है। संक्रमित चिकित्सक ने कई लोगों का इलाज किया होगा। अस्पताल में 253 लोग हैं और देखना है कि कितने लोग संक्रमण से प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने भीलवाड़ा के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने और बाहरी लोगों को सीमा में नहीं आने के लिये निर्देशित किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी